📰 पूरी खबर:
नीमच।कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निराकरण को लेकर सभी विभागों के एल-1 एवं एल-2 अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि शिकायतों के निराकरण की प्रक्रिया में शिकायतकर्ता से संवाद सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि एल-1 स्तर पर शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित अधिकारी शिकायतकर्ता से संवाद कर शिकायत का निराकरण सुनिश्चित करें। यदि शिकायतकर्ता निराकरण से असंतुष्ट है, तो उसे निराकरण की जानकारी से अवगत कराने के बाद ही शिकायत एल-2 स्तर पर भेजी जाए।एल-2 अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी शिकायत को मांग श्रेणी या स्पेशल क्लोज के लिए एल-3 अधिकारी को भेजने से पहले एल-1 अधिकारी द्वारा शिकायतकर्ता से संवाद किया गया है। शिकायतकर्ता से संवाद के उपरांत ही ऐसी शिकायतों को मांग श्रेणी या स्पेशल क्लोज के लिए अग्रेषित किया जाए।
कलेक्टर ने सभी विभागों के एल-1 एवं एल-2 अधिकारियों को उक्त निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।