📰 पूरी खबर:

 

नीमच.एकीकृत शा मावि कुंदवासा विगत डेढ़ वर्ष से कार्यरत सुनील कुमार शर्मा शिक्षक (जिला अध्यक्ष मध्य प्रदेश शिक्षक जिला शाखा नीमच ) का एकीकृत माध्यमिक विद्यालय कुंदवासा संकुल केंद्र कुंडला ब्लॉक मनासा से अपने गृह क्षेत्र में स्थानांतरण होने पर समस्त स्टॉफ साथी एवं आस पास की शालाओं क़े शिक्षक साथियों द्वारा बिदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शाल श्रीफल, रजवाड़ी साफा एवं पुष्प माला पहनाकर भव्यता क़े साथ विदाई दी गई।सर्वप्रथम माँ सरस्वती की पूजा अर्चना, वंदना क़े पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कुंडला संकुल प्राचार्य महोदय श्री लक्ष्मीनारायण पाटीदार, मुख्य अतिथि जिला कोषाध्यक्ष श्री बलवंत सिंह हाडा,विशेष अतिथि मनासा ब्लॉक अध्यक्ष श्री राकेश पुरोहित का पुष्प माला पहनाकर स्वागत अभिन्दन किया गया। स्वागत भाषण संस्था क़े स्टॉफ साथी श्री लोकेन्द्र डांगी द्वारा प्रस्तुत किया।तत्पश्चात श्री चैन सिंह पंवार, श्री मांगीलाल लौहार, श्री वीरेन्द्र पाटीदार ,श्री परसनाथ योगी व अन्य शिक्षक साथियों ने विदाई क़े विषय मे अपने विचार व्यक्त किये।ब्लॉक अध्यक्ष श्री पुरोहित ने अपने उद्बोधन में बताया की श्री सुनील शर्मा का स्थानांतरण आयुक्त महोदय द्वारा शासकीय प्रक्रिया के तहत जन शिक्षकों की नई पदस्थापना अति आवश्यकता वाले स्कूलों मे की गई, जो मुल निवास स्थान से लगभग 90 किलोमीटर दूर है।फिर भी छात्र हित में शर्मा जी पूर्ण समर्पित भाव से अपने कर्तव्य का पालन किया।जिला कोषाध्यक्ष श्री हाडा जी अपने उद्धबोधन मे कहाँ की सरकारी कर्मचारी की नौकरी लिफाफे मे होती हे, आज यहाँ तो कल कहाँ, कभी अतिशेष, तो कभी ट्रांसफर तो कभी पदोन्नति, अटेचमेंट चलता रहता है।संकुल प्राचार्य महोदय श्री पाटीदार जी ने अपने उद्बोधन मे शिक्षक क़े कार्य एवं शिक्षकीय कार्यशेली पर प्रकाश डाला की आपका कार्य आपका आइना होता हे,आप जैसा कार्य करेंगे उसके परिणाम उसके अनुकूल मिलेंगे, शिक्षक अपने व्यवहार एवं कार्यशेली ही समाज मे बच्चों क़े मन मे स्थापित होता हे। शिक्षक को हमेशा अपनी पूर्ण ईमानदारी से कार्य करना चाहिए,शर्मा जी क़े गृह नगर क़े पास ट्रांसफर होने पर शुभकामनायें प्रेषित की गई और कहा आप संगठन में निरंतर कार्य करते हुए आगे बढ़ते जाएं और शिक्षकों की आवाज बुलंद करते रहें।संस्था में चार वर्षो सर कार्यरत अतिथि शिक्षिका वेद मेडम का प्राथमिक शिक्षक में चयन होने पर विदाई दी गई एवं नये सर श्री परसनाथ योगी जी का स्वागत अभिन्दन किया गया।आयोजन शासकीय एकीकृत माध्यमिक विधायल कुंडवासा परिसर में किया गया।विदाई क़े कार्यक्रम मे मुख्य रूप से गांव कुंदवासा क़े सरपंच प्रतिनिधि महोदय,शाला प्रबंधन समिति क़े अध्यक्ष महोदय एवं आस पास क़े स्कूल से शिक्षक साथी उपस्थित रहे, कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक श्री दशरथ बैरागी (ओज कवि )ने किया व आभार संस्था के प्रभारी श्री दशरथ मारू ने माना।अंत में सभी उपस्थित शिक्षकों व बच्चों का स्नेह भोजन हुआ और कार्यक्रम का समापन हुआ।*
*उक्त जानकारी जिला मीडिया सही प्रभारी श्री बाबुलाल मेघवाल ने दी।