📰 पूरी खबर:
उदयपुर_।* अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन - *IHRSO*_ ने संभागीय आयुक्त, उदयपुर से संगठन के लिए कार्यालय स्थान उपलब्ध करवाने की मांग की है।
IHRSO के जोनल कोऑर्डिनेटर *प्रशांत व्यास* ने बताया कि IHRSO सोसाइटी एक्ट के अंतर्गत पंजीकृत संस्था है एवं *नीति आयोग* के मार्गदर्शन में वर्तमान में *देश के 24 राज्यों* में कार्यरत है।
श्री व्यास ने कहा कि IHRSO मानवाधिकारों की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। संगठन सरकारी संस्थाओं के सहयोगी के रूप में कार्य करते हुए आमजन को न्याय, सुरक्षा एवं सम्मान दिलाने का कार्य करता है।
उन्होंने संभागीय आयुक्त से अनुरोध किया है कि *संभागीय आयुक्त कार्यालय, उदयपुर* के परिसर में नियमानुसार IHRSO को एक स्थान आवंटित किया जाए। इस कार्यालय के माध्यम से आम नागरिक अपनी शिकायतें दर्ज करवा सकेंगे और उन्हें मानवाधिकारों के संबंध में निशुल्क मार्गदर्शन एवं सहायता उपलब्ध होगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पहल पूर्णतः *गैर-व्यावसायिक* है और इसका उद्देश्य केवल समाज की भलाई एवं मानवाधिकारों की रक्षा करना है।
इस अवसर पर *राज्य समन्वयक श्री मुख्तार कुरैशी जी, जोनल खेल समन्वयक शकील हुसैन जी, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चुंडावत जी, राज्य युवा उपाध्यक्ष निखिल नेनिया जी एवं जिला सचिव राकेश जी पंवार* सक्रिय रूप से उपस्थित