📰 पूरी खबर:


​नीमच। संगीत को समर्पित सुर संगम म्यूजिकल ग्रुप का दीपावली मिलन कार्यक्रम गुरुवार 19 नवंबर को पेट पूजा रेस्टोरेंट हॉल में आत्मीयतापूर्ण माहौल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सदस्यों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
​शुरुआत ग्रुप संयोजक महेश शर्मा, सहसंयोजक डॉ. जीवन कौशिक, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र दुबे, प्रणीत जैन ने अतिथि विनोद गोयल के साथ मां सरस्वती का पूजन व दीप प्रज्वलन कर की। अतिथि विनोद गोयल ने श्याम भजन के साथ 'प्यार दीवाना होता है मस्ताना', वीरेन दुबे ने, 'दीवाना लेके आया है' और 'मेरी भीगी-भीगी' जैसे गीत प्रस्तुत किए। इसके बाद आलोक गुर्जर ने 'तौबा ये मतवाली चाल', तथा 'आपके प्यार में हम संवरने', श्रीमती संध्या जैन ने 'जाने जो ढूंढता ही रहा', अनिल जैन ने 'दर्द-ए-दिल दर्द-ए-जिगर' व 'आने से उसके आए बहार', प्रणीत जैन ने 'मैं पल दो पल का शायर' तथा गोपाल गर्ग ने 'तुमसे मिलना बातें' गीत गाया।महेश जी शर्मा  ने -एक तेरा साथ हमको दो जहाँ से...आज मौसम बड़ा बेईमान है...डॉ.जीवन कौशिक व संध्या जैन ने.. मे न भूलूंगा, मे न भूलूंगी व  मे शायर तो नहीं.. 'हमने तुमको देखा',',की मधुर प्रस्तुति दी। मोनिका ने 'चंदन सा बदन' और शैलेश ने 'चिट्ठी न कोई संदेश' प्रस्तुत कर समां बांध दिया। कार्यक्रम के मध्य सस्था सदस्यों दवारा,  गोयल दाम्पत्ति ( अमरीका ) के अतिथियों का स्वागत किया गया। ​कार्यक्रम में गोयल एवं गर्ग परिवार की उपस्थिति रही। संचालन महेश शर्मा ने किया तथा आभार डॉ.जीवन कौशिक ने माना। अंत में सहभोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।