📰 पूरी खबर:

 

नीमच।  मेहनोत नगर के रहवासियों द्वारा शिवशक्ति परिवार के तत्वाधान में बड़ी श्रद्धा भक्ति व उत्साह के साथ दीपावली मिलन एवं अन्नकूट कार्यक्रम सम्पन्न हुआ
 रविवार को महिला,पुरुषों ने बड़ी श्रद्धा भक्ति पवित्रभाव से सुंदर भोजन प्रसाद तैयार किया व उपस्थित श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ की आरती कर अन्नकूट का भोग लगाकर सामूहिक रूप से बड़े मनुहार के साथ पंगत लगाकर भोजन प्रसाद ग्रहण किया। इसके पूर्व सभी रहवासियों ने आपस में एक दूसरे के गले मिलकर दीपावली की शुभकामनाएं दी व भोलेनाथ से क्षेत्र,नगर, खुशहाली,सुख समृद्धि एवं शांति की कामना की। यह कार्यक्रम मेहनोत नगर के रहवासियों के सहयोग से बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा भक्ति के मनाया गया।
शिव शक्ति परिवार द्वारा सभी निवासियों की भागीदारी व सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित कर सभी का आभार व्यक्त किया।