📰 पूरी खबर:

 

उदयपुर.उदयपुर के यूआईटी पुलिया स्थित 15AD बेकरी एंड कैफे पर बिकने वाले होल व्हीट आटा ब्रेड का सैंपल प्रयोगशाला जांच में अनसेफ पाया गया है। मामले में अब खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से कैफे का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। सीएमएचओ डॉ. अशोक आदित्य ने बताया कि खाद्य सुरक्षा हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायत मिली थी कि कैफे में ब्रेड की स्वच्छता और हाइजीन का उचित ध्यान नहीं रखा जा रहा है, जो लोगों की सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी रणजीत सिंह चौहान कैफे पहुंचे और वहां से होल व्हीट आटा ब्रेड का सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा। जांच रिपोर्ट में सैंपल अनसेफ पाए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद सीएमएचओ डॉ. अशोक आदित्य ने बेकरी मालिक मोहम्मद मोहदीश सुबानी को नियमानुसार कार्रवाई और अपील के प्रावधानों से अवगत कराया है।