📰 पूरी खबर:

नीमच,29 अक्टूबर 2026। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का वितरण 30 अक्टूबर को गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर जिले में ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’ मनाया जाएगा।कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में जिले के ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं किसानों की सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम के सीधे प्रसारण के लिए ब्लॉक स्तर पर प्रोजेक्टर एवं बड़ी स्क्रीन तथा ग्राम पंचायतों में आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी।योजना के तहत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये की सहायता राशि तीन समान किस्तों में प्रदान की जाती है। कार्यक्रम के दौरान किसानों को ई-केवाईसी, आधार एवं बैंक खाते की लिंकिंग तथा भुगतान की स्थिति के संबंध में भी जानकारी दी जाएगी।