📰 पूरी खबर:

 
नीमच। विवाह योग्य युवक-युवतियों एवं उनके परिवारों को एक उपयुक्त जीवनसाथी चुनने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से श्री सकल जैन संघ मेवाड़ की ओर से रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को नीमच में विशाल सकल जैन परिचय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन को लेकर गोमाबाई हॉस्पिटल रोड स्थित सीएसवी अग्रोहा भवन में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजन को लेकर समाज के लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। अब तक सम्मेलन के लिए 50 से अधिक रजिस्ट्रेशन प्राप्त हो चुके हैं।
श्री सकल जैन संघ मेवाड़ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर  नंदावत ने नीमच एवं आसपास के क्षेत्र का दौरा भी किया एवं परिचय सम्मेलन की जानकारी संघ प्रमुख को दी
नीमच के विजय मोगरा ने बताया कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य विवाह योग्य युवक-युवतियों को एक ही मंच पर परिचय का अवसर प्रदान करना तथा परिवारों को योग्य जीवनसाथी के चयन में सहयोग करना है। आज के समय में विवाह के लिए उपयुक्त रिश्ता तलाशना कई परिवारों के लिए चुनौती बन गया है। ऐसे में परिचय सम्मेलन समाज को जोड़ने और रिश्तों की तलाश को सरल बनाने का एक सार्थक प्रयास है।
उन्होंने बताया कि सम्मेलन की तैयारियों में स्थानीय कार्यकर्ता टीम सक्रिय रूप से जुटी हुई है। कार्यकर्ता आशा सांभर, संदीप खाबिया एवं विनोद नलवाया सहित अन्य सहयोगी व्यवस्थाओं को सुचारु बनाने और अधिक से अधिक परिवारों तक सम्मेलन की जानकारी पहुंचाने में जुटे हुए हैं।
रजिस्ट्रेशन शुल्क एवं सुविधाएं
सम्मेलन में भाग लेने के लिए युवक एवं युवती, दोनों के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क ₹1,000 प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है। युवती सम्मेलन में उपस्थित होकर भाग लेती हैं तो उनका रजिस्ट्रेशन शुल्क वापस किया जाएगा। साथ ही युवती को उपहार भी प्रदान किया जाएगा।
रजिस्ट्रेशन में दो व्यक्तियों के लिए नाश्ता, दोपहर का भोजन एवं हाई टी की व्यवस्था शामिल है। दो व्यक्तियों से अधिक आने पर प्रत्येक अतिरिक्त व्यक्ति के लिए ₹500 शुल्क निर्धारित किया गया है।
सम्मेलन में विवाह योग्य युवक-युवतियों के साथ तलाकशुदा एवं तीजे-तकड़े वाले रिश्तों के इच्छुक अभ्यर्थी भी भाग ले सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर
सम्मेलन में भाग लेने के इच्छुक परिवारों से अपील की गई है कि वे अंतिम तिथि 20 अक्टूबर 2026 तक अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य करवा लें। रजिस्ट्रेशन के लिए युवक-युवती का स्पष्ट फोटो एवं पूर्ण जानकारी सहित बायोडाटा उपलब्ध करवाना आवश्यक है।
इस विवाह परिचय सम्मेलन के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरे जा रहे हे जिसमें किसी भी प्रकार की समस्या एवं जानकारी के लिए इन नाम और नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं महावीर नंदावत सूरत 
(98253 75468) विजय मोगरा नीमच 94251 06799
आयोजकों ने समाज के सभी परिवारों से आग्रह किया है कि वे इस सामाजिक पहल में सहयोग करें और विवाह योग्य युवक-युवतियों के अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन करवाकर सम्मेलन को सफल बनाएं।