📰 पूरी खबर:
नीमच ।मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत आमजन की समस्याओं के निराकरण तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 23 अक्टूबर 2026 को ग्राम पंचायत सावन में शिविर आयोजित किया जाएगा।शिविर में ग्राम पंचायत सावन सहित ग्राम पंचायत अडमालिया, भादवामाता, बिसलवास सोनिगरा, बोरखेड़ी पानड़ी, गिरदौड़ा, जवासा, झालरी, कानाखेड़ा, पिपलोन तथा रेवली-देवली के नागरिक अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं शासकीय योजनाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। शिविर में जिला एवं विकासखंड स्तर के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहकर नागरिकों की समस्याएं सुनेंगे। प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी।