📰 पूरी खबर:

 

कुकड़ेश्वर(*प्रकाश एस. जैन) नगर के भटवाड़ा मोहल्ला स्थित मां सती के दरबार में  नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रतिदिन पूजा-अर्चना के साथ महाआरती का आयोजन किया जा रहा है।

आरती के पश्चात नन्हीं बालिकाओं और महिलाओं द्वारा आकर्षक गरबा किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।

मां सती के दरबार में प्रतिदिन अतिथियों के आतिथ्य में महाआरती बड़े उत्साह के साथ संपन्न हो रही है। इसी कड़ी में आज नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला महेंद्र जी पटवा, प्रताप जी ठाकुर, कैलाश जी राठौड़, बलवंत जी खींची, सुनील जी तेजावत, दिनेश जी मंडवारिया, संजय जी मारू, मुकेश जी जोशी की गरिमामय उपस्थिति में महाआरती संपन्न हुई।

आरती से पूर्व सभी आमंत्रित अतिथियों का स्वागत समिति के सदस्यों द्वारा किया गया।