📰 पूरी खबर:
62 एटीएम कार्ड, 08 पासबुक, 08 चेकबुक, 08 मोबाईल, 01 लेपटाप,01 मेकबुक, 01 कॉर एवं 51500 रूपये नगदी जप्त*,*सायबर सेल नीमच एवं पुलिस थाना नीमच सिटी की संयुक्त कार्यवाही*
नीमच.*मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश भर मे सायबर सुरक्षा, सायबर अपराधों एवं म्यूल खातों पर प्रतिबंध लगाने हेतु प्रदेश स्तर पर चलाया जा रहा ऑपरेशन मेट्रिक्स 2.0*
*जिला नीमच में एसपी राजेश व्यास के निर्देशन में अभियान मेट्रिक्स 2.0 के तहत शेयर टेªडिंग के नाम पर धोखाधड़ी के संबंध में बड़ी कार्यवाही की है.
*सायबर सेल नीमच एवं पुलिस थाना नीमच सिटी द्वारा संयुक्त कार्यवाही कर शेयर टेªडिंग में टिप्स देने एवं अधिक मुनाफे का लालच देकर आमजनों से फर्जी म्युल खातों में राशि प्राप्त कर ठगी करने वाले अर्न्तराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश*
*अर्न्तराज्यीय गिरोह के 04 आरोपी गिरफ्तार कर आरोपीगणों के कब्जे से 62 बैंक एटीएम कार्ड, 09 चेक बुक, 08 पास बुक, 01 हयुडांई कॉर, 08 मोबाईल, 02 लेपटाप/मेकबुक, एटीएम स्वेप मशीन, 51500 रूपये नगदी जप्त*
*नीमच पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास द्वारा बताया गया कि I4C (इंडियन सायबर क्राईम कोऑर्डिनेशन सेंटर) गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित NCRP पोर्टल से प्राप्त संदिग्ध म्युल बैंक खाता एवं एटीएम निकासी खाता धारकों एवं उनके सहयोगियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही हेतु सभी राज्यांे को निर्देश दिये गये हैं।*
*पुलिस महानिदेशक म.प्र. भोपाल कैलाश मकवाणा एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सायबर तथा गुप्त वार्ता अंशुमान यादव के निर्देशन मे मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश भर मे सायबर सुरक्षा, सायबर अपराधों एवं म्यूल खातों पर प्रतिबंध लगाने हेतु प्रदेश स्तर पर ‘ऑपरेशन मेट्रिक्स 2.0’ चलाया जा रहा है । ‘ऑपरेशन मेट्रिक्स 2.0’ मे फर्जी बैंक खातों का संचालन करने वालों के बिरुद्ध पुलिस द्वारा इकाईयों में सायबर अपराधियों पर शिकंजा कसने हेतु लगातार प्रयास कर कार्यवाही की जा रही हैं।*
*अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन राकेश गुप्ता एवं पुलिस उप महानिरीक्षक रतलाम रेंज निमीष अग्रवाल द्वारा सायबर अपराधों मे कमी लाने हेतु जोन अंतर्गत म्यूल(फर्जी बैंक खाता) धारकों के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश जारी कर मोनिटरिंग की जा रही है।*
इसी तारतम्य मे ऑपरेशन मेट्रिक्स 2.0 के अर्न्तगत पुलिस अधीक्षक नीमच राजेश व्यास के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच श्रीमति हेमलता अग्रवाल व नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण चौहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नीमच सिटी निरीक्षक विजय सागरिया एवं प्रधान आरक्षक प्रदीप शिन्दे प्रभारी सायबर सेल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा प्राप्त डेटा के आधार पर विभिन्न बैंक खातों से पृथक-पृथक एटीएम विड्राल लोकेशन के आधार पर ऑनलाईन शेयर टेªडिंग में टिप्स देने एवं अधिक मुनाफे का लालच देकर आमजनों से फर्जी म्युल खातों में राशि प्राप्त कर ठगी करने वाले अर्न्तराज्यीय गिरोह के 04 आरोपियों को गिरफ्तार एवं 62 बैंक एटीएम कार्ड, 09 चेक बुक, 08 पास बुक, 01 हयुडांई कॉर,08 मोबाईल, 02 लेपटाप/मेकबुक, एटीएम स्वेप मशीन, 51500 रूपये नगदी जप्त करने में सफलता प्राप्त की है।
*घटना का विवरण*:-
दिनांक 16-17.10.2026 को I4C से प्राप्त तकनिकी एवं मुखबिर सुचना के आधार पर बैंक/एटीएम बुथ के आसपास से आरोपी निखिल कुमावत, दीपक मेघवाल एवं जयंत कुमावत को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करते आरोपीगणों द्वारा स्वंय एवं अन्य लोगो के बैंक खातो की किट लेकर आरोपी वल्केश पंवार को देते थे जिसमंे आरोपी वल्केश पंवार आमजन से फ्राड की राशि उक्त म्युल खातों में डलवाता था बाद आरोपीगणों की निशांदेही से आरोपी वल्केश पंवार को अभिरक्षा में लिया जाकर आरोपीगणों के कब्जे से 62 बैंक एटीएम, 08 पासबुक, 08 चेकबुक, एटीएम स्वैप मशीन, 08 मोबाईल , 01 कॉर एवं 51500 रूपये नगदी जप्त की जाकर थाना नीमचसिटी पर अपराध क्रमांक 555/2026 धारा 318(4),319(2) बीएनएस एवं 66 डी आईटी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपीगणों से जप्त विभिन्न बैंकों खातों के एटीएम एवं पासबुकों, चेकबुकों के संबंध में विवेचना जारी है।
*तरीका वारदात*:- आरोपीगणों द्वारा www.moneygrow.live नाम की वेबसाईट बनाकर फर्जी ऑफिस से सोशल मिडिया प्लेटफार्म्स एवं कॉल के माध्यम से आमजनों को शेयर मार्केट टेªडिंग में टिप्स देने एवं अधिक मुनाफे का लालच देकर राशि फर्जी म्युल बैंक खातों में स्थानातंरित करवाकर ठगी करते थे।
*गिरफ्तार किये गये अभियुक्त का विवरण*:-
1. निखिल कुमावत पिता राधेश्याम कुमावत निवासी ग्राम कचोली, थाना जीरन
2. जयंत कुमावत पिता रमेशचन्द्र कुमावत निवासी ग्राम कचोली, थाना जीरन
3. दीपक मेघवाल पिता राधेश्याम मेघवाल निवासी ग्राम कचोली, थाना जीरन
4. अल्केश पंवार पिता जितेन्द्र पंवार निवासी स्टार सिटी कॉलोनी, महू रोड, नीमच
*जप्त मश्रुका*: - विभिन्न बैंको के 62 एटीएम कार्ड, विभिन्न बैंको के 09 पासबुक एवं 08 चेकबुक, 08 मोबाईल, 01 एटीएम स्वैप मशीन, 01 हयुंडाई औरा वाहन, 01 लेपटाप, 01 मेकबुक एवं 51500 रूपये नगदी,
*सराहनीय कार्य*:- उक्त सराहनीय कार्य थाना प्रभारी नीमच सिटी निरीक्षक विजय सागरिया, उप निरीक्षक शिवराजसिंह, उप निरीक्षक शिशुपालसिंह, प्रधान आरक्षक प्रदीप शिन्दे, प्रधान आरक्षक अजीतसिंह, प्रधान आरक्षक प्रशांत जयंत, प्रधान आरक्षक आदित्य गौड़,प्रधान आरक्षक अजित सिंह, प्रधान आरक्षक नीरज साहु, आरक्षक लखनप्रताप सिंह, आरक्षक कुलदीपसिंह, आरक्षक लक्की शुक्ला, आरक्षक राजेश चौधरी, महिला आरक्षक मोनिका परिहार का योगदान रहा।