📰 पूरी खबर:

नीमच.मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के नीमच संभाग अंतर्गत नीमच शहर वितरण केंद्र पर 40 चौराहे पर पीएम सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना हेतु सेवा सेतु कैंप का सफल आयोजन किया गया। आयोजन में सोलर वेंडर सहित विद्युत कंपनी के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे । 47 उपभोक्ताओं ने इस आयोजन में रुचि ली एवं योजना के लाभ की जानकारी ली ।17 उपभोक्ताओं द्वारा मौके पर ही पीएम सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना  हेतु रजिस्ट्रेशन करवाया गया ।।