📰 पूरी खबर:
मनासा। तहसील के ग्राम चपलाना और बड़कुआ के बीच सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रत्नपिपलिया गांव से भमेसर जा रही एक अनियंत्रित तूफान कार (MP44.BC.2117) अचानक पलट गई। हादसे में कार सवार 10 लोग घायल हो गए, जिनमें कवरीबाई, दिनेश, ललिता, शंकरलाल, गोपाल, बगदीराम, विद्याबाई, संपतबाई और राहुल शामिल हैं।*
*घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 टीम (पायलट राहुल भट्ट व अजय प्रताप सिंह) ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को तुरंत मनासा के शासकीय अस्पताल पहुंचाया। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।*