📰 पूरी खबर:
नीमच | प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को सोलर लगाने के लिए प्रेरित करने के लिए शहर के फोरजीरो चौराहा पर एमपीईबी का विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
कैंप का समय सुबह 11 से शाम 4 बजे तक रहेगा। कैंप की सबसे बड़ी खासियत यह रहेगी कि उपभोक्ताओं को एक ही जगह पर सभी सुविधाएं मिलेंगी।
इसमें ऑन द स्पॉट ऑनलाइन आवेदन, अधिकृत वेंडर का चयन और बैंक प्रतिनिधि की उपस्थिति में लोन स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी। योजना में सब्सिडी के साथ सोलर :
लगवाने का लाभ दिया जा रहा है. उक्त जानकारी नवल शर्मा सहायक यांत्रिक शहरी क्षेत्र नीमच द्वारा दी गई.