📰 पूरी खबर:
नीमच । जिले के अंतर्गत मनासा विधानसभा आने वाला गांव कंजार्डा के समीप खेड़ली गांव में पिछले चार दिनों से बिजली पूरी तरह ठप है। ओवरलोड के कारण गांव में लगा इकलौता ट्रांसफॉर्मर बार-बार जल रहा है। परेशान ग्रामीणों ने विद्युत ग्रिड का घेराव कर दिया है। ग्रामीणों की मांग है कि जब तक गांव में दो ट्रांसफॉर्मर नहीं लगाए जाते, प्रदर्शन जारी रहेगा।*