📰 पूरी खबर:

उदयपुर.को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन उदयपुर में भी देखने को मिला। जिला कलेक्ट्री के बाहर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जुटे और चुनाव आयोग की प्रक्रिया को लेकर विरोध दर्ज कराया। देशभर में कांग्रेस की ओर से SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किए जा रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। कलेक्ट्री के बाहर लगाए गए बैरिकेड के सामने प्रदर्शनकारियों ने जोरदार विरोध जताया और कुछ कार्यकर्ता बैरिकेड पर चढ़कर भी प्रदर्शन करते नजर आए।
प्रदर्शनकारियों ने हाथों में झंडे और पोस्टर लेकर “वोट चोर गद्दी छोड़” जैसे नारे लगाए। SIR प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की।