📰 पूरी खबर:

 
नीमच. ऑपरेशन हेलो के अर्न्तगत दिनांक 28.09.2026 को पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास द्वारा पुलिस कन्ट्रोल रूम नीमच पर कार्यक्रम आयोजित कर किया गया गुम मोबाईलों का वितरण।
 पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति हेमलता अग्रवाल के मार्गदर्शन में 15 लाख रूपयें से अधिक मुल्य के 105 गुम मोबाईलों को रिकवर कर उनके वास्तविक धारकों को वितरित करने संबंधी कार्यवाही।  
 पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं पुलिस थानों में ब्म्प्त् पोर्टल के माध्यम से गुम मोबाईल संबंधी प्राप्त आवेदनों पर सायबर सेल एवं पुलिस थानों की सायबर हेल्प डेस्क द्वारा कार्यवाही।
सायबर सेल द्वारा रिकवर किये गए मोबाईलों में विभिन्न कंपनियों के 08 हजार से लेकर 65 हजार रूपयें तक के मोबाईल रिकवर।
 जिला नीमच सहित मध्यप्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तरप्रदेश से किये गये गुम मोबाईल रिकवर।
पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास द्वारा सायबर सेल सहित जिले के सभी थाना प्रभारियों को थानो में गठित सायबर हेल्प डेस्क के माध्यम से CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम मोबाईलों को सर्च कर रिकवर करवाकर पुनः वास्तविक धारकों को लौटाने संबंधी दिये गये निर्देश। 
 
जिले के विभिन्न थाना अंतर्गत रहने वाले नागरिकों के मोबाईल किसी न किसी कारण से कहीं गुम हो गये या फिर गिर गये हैं, आजकल यह एक आम समस्या बनती जा रही है। ऐसे पीड़ित मोबाईल धारकों द्वारा सायबर सेल पुलिस अधीक्षक कार्यालय नीमच एवं पुलिस थानों पर गठित सायबर हेल्प डेस्क में केन्द्रीय संचार मंत्रालय के दुरसंचार विभाग द्वारा संचालित CEIR पोर्टल पर गुम मोबाईल खोजने हेतु आवेदन पत्र दिये गये थें। पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति हेमलता अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में गुम हुये CEIR  पोर्टल के माध्यम से प्राप्त गुम मोबाईलों की शिकायतों में शीघ्र कार्यवाही करने व गुम मोबाईलों को सर्च कर रिकवर करने के निर्देश प्रभारी सायबर सेल नीमच प्रआर प्रदीप शिन्दंे सहित सभी थानों पर गठित सायबर हेल्प डेस्क को दिये गये थें। सायबर सेल नीमच एवं पुलिस थानों में स्थापित सायबर हेल्प डेस्क द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रांें में गुम हुए मोबाईलों की शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए विभिन्न कंपनियों के 08 हजार से लेकर 65 हजार रूपयें तक के कुल 105 गुम मोबाईल मुल्य लगभग 1500000/- (पन्द्रह लाख रूपयें) के रिकवर किये जाकर दिनांक 28.09.2026 को पुलिस कन्ट्रोल रूम नीमच पर कार्यक्रम आयोजित कर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास द्वारा गुम मोबाईल उनके वास्तविक धारकों को लोटाये गयें।
सराहनीय योगदान - गुम मोबाईलों को रिकवर करने में सायबर सेल नीमच एवं पुलिस थानों में स्थापित सायबर हेल्प डेस्क के कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा है।
 
अपील - नीमच पुलिस आमजन से अपील करती है कि बाजार, सार्वजनिक स्थानों,व्यस्ततम क्षेत्रों, भीड़भाड़ वाले आदि क्षेत्रों पर अपना मोबाईल फोन सावधानीपूर्वक सुरक्षित रखें। यदि मोबाईल गुम हो जाये तो CEIR पोर्टल, नजदिकी पुलिस स्टेशन पर गठित सायबर हेल्प डेस्क एवं सायबर सेल नीमच पर शिकायत दर्ज करवायें।