📰 पूरी खबर:
नीमच। अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा के अंतर्गत अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महिला सभा की प्रांतीय इकाई मध्यप्रदेश द्वारा श्रीमती हर्षिता पौराणिक, नीमच को जिला महिला सभा, नीमच के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है।
प्रांतीय महिला सभा की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति पुरोहित द्वारा जारी मनोनयन-पत्र के अनुसार श्रीमती हर्षिता पौराणिक को महासभा की राष्ट्रीय महिला सभा की अध्यक्ष श्रीमती माया राजेश जी त्रिवेदी की सहमति से जिला महिला सभा के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मनोनयन-पत्र में विश्वास व्यक्त किया गया है कि वे महासभा के संविधान एवं उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करते हुए समाज को नई दिशा प्रदान करेंगी।
श्रीमती हर्षिता पौराणिक के मनोनयन पर समाजजनों एवं महिला सभा की पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समाजजनों ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में महिला सभा सामाजिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों को और गति प्रदान करेगी तथा समाज की महिलाओं को एकजुट कर उनके प्रतिभा-विकास एवं सामाजिक सहभागिता के लिए नए अवसर उपलब्ध होंगे।
इस अवसर पर श्रीमती हर्षिता पौराणिक ने समाज के वरिष्ठजनों एवं महिला सभा के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और समाजहित में सक्रियता से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।