📰 पूरी खबर:
मनासा.मनासा की होनहार बेसबॉल खिलाड़ी हिमांशी कुमावत ने भोपाल में आयोजित 70वीं शालेय राज्य स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता ( 17वर्ष बालिका) में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर तीसरा स्थान (कांस्य पदक) हासिल कर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
यह प्रतियोगिता 15 से 19 सितंबर भोपाल के डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में खेली गई ।
70 वि शालेय राज्यस्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता में उज्जैन संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए हिमांशी ओर उसकी टीम ने सागर संभाग को 12 - 0 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल किया।।
मनासा की हिमांशी कुमावत और उज्जैन संभाग की पूरी टीम को बहुत बहुत बधाई।।