📰 पूरी खबर:

 

मनासा. #सेवा_संकल्प_अभियान के अंतर्गत सांदीपनि विद्यालय, मनासा में आयोजित ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम में मा. विधायक श्री अनिरुद्ध माधव मारू  के साथ सहभागिता की।

कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं विचारों के माध्यम से विकसित एवं सशक्त भारत के प्रति अपने सपनों को अभिव्यक्त किया।

विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी सोच निश्चित रूप से प्रेरणादायी है।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री नीलेश पाटीदार जी, श्री आशीष सारड़ा जी, जिला मंत्री श्रीमती रेखा धाकड़ जी, श्री रवि पाटीदार जी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
युवा शक्ति के सपनों से ही विकसित भारत का संकल्प साकार होगा।