Neemuch Malwa Prime
Neemuch Prime News
Breaaking
चारभुजा पैदल यात्रा संघ दुवारा मनासा की 32वीं पैदल यात्रा निकली  नीमच.सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक मनाया हरितालिका तीज पर्व उमंग कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन में नीमच ने रचा उत्कृष्टता का नया अध्याय, लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन पर राज्य स्तर पर जिले को मिला सम्मान मास्टर्स तैराकी में नीमच को पहली बार गोल्ड, सुप्रिया ने रचा इतिहास* *-बहादुरगढ़ नेशनल में 200 मीटर बैकस्ट्रोक में जीता स्वर्ण, 4×50 मीटर रिले में रजत; अब एशियाई चैंपियनशिप में दिखाएंगी दम* छोटे शहरों पर सिट्रोन की नजर  - 5 साल में बिक्री का 75 फीसदी यहीं से लाने का लक्ष्य बैंक मैनेजर का अपहरण, पत्नी से मांगी 10 लाख की फिरौती; बालेश्वर से सकुशल बरामद घर-घर विराजे गजानन बिजौलिया नगरपालिका की कुर्सी फँसी मनासा में इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान का ताला तोड़कर चोरी, CCTV में कैद हुए बदमाश भोपाल में अब तय होगा कहां दुकान, कहां घर और कहां कारोबार - 15 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई; राहत मिली तो नए मास्टर प्लान में बदलेंगे शहर के विकास के नियम भोपाल में अपराध का नया ट्रेंड... 8 महीने में 16,425 केस,  बड़े अपराध से ज्यादा छोटी घटनाओं ने बढ़ाया ग्राफ  माटी गणेश–सिद्ध गणेश प्रशिक्षण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश घर-घर विराजें माटी गणेश, पर्यावरण संरक्षण का बने आधार राष्ट्रीय लोक अदालत में 1538 प्रकरणों का हुआ निराकरण ::357 न्यायालयीन और 1181 प्रीलिटिगेशन प्रकरणों में हुआ समझौता, 1895 पक्षकार हुए लाभान्वित भरभड़िया में विद्यार्थियों ने सीखी ईको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमा बनाने की कला, विसर्जन के बाद खिलेगा तुलसी का पौधा माटी गणेश–सिद्ध गणेश प्रशिक्षण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ::घर-घर विराजे माटी गणेश, सिद्ध गणेश चारभुजा पैदल यात्रा संघ दुवारा मनासा की 32वीं पैदल यात्रा निकली  नीमच.सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक मनाया हरितालिका तीज पर्व उमंग कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन में नीमच ने रचा उत्कृष्टता का नया अध्याय, लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन पर राज्य स्तर पर जिले को मिला सम्मान मास्टर्स तैराकी में नीमच को पहली बार गोल्ड, सुप्रिया ने रचा इतिहास* *-बहादुरगढ़ नेशनल में 200 मीटर बैकस्ट्रोक में जीता स्वर्ण, 4×50 मीटर रिले में रजत; अब एशियाई चैंपियनशिप में दिखाएंगी दम* छोटे शहरों पर सिट्रोन की नजर  - 5 साल में बिक्री का 75 फीसदी यहीं से लाने का लक्ष्य बैंक मैनेजर का अपहरण, पत्नी से मांगी 10 लाख की फिरौती; बालेश्वर से सकुशल बरामद घर-घर विराजे गजानन बिजौलिया नगरपालिका की कुर्सी फँसी मनासा में इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान का ताला तोड़कर चोरी, CCTV में कैद हुए बदमाश भोपाल में अब तय होगा कहां दुकान, कहां घर और कहां कारोबार - 15 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई; राहत मिली तो नए मास्टर प्लान में बदलेंगे शहर के विकास के नियम भोपाल में अपराध का नया ट्रेंड... 8 महीने में 16,425 केस,  बड़े अपराध से ज्यादा छोटी घटनाओं ने बढ़ाया ग्राफ  माटी गणेश–सिद्ध गणेश प्रशिक्षण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश घर-घर विराजें माटी गणेश, पर्यावरण संरक्षण का बने आधार राष्ट्रीय लोक अदालत में 1538 प्रकरणों का हुआ निराकरण ::357 न्यायालयीन और 1181 प्रीलिटिगेशन प्रकरणों में हुआ समझौता, 1895 पक्षकार हुए लाभान्वित भरभड़िया में विद्यार्थियों ने सीखी ईको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमा बनाने की कला, विसर्जन के बाद खिलेगा तुलसी का पौधा माटी गणेश–सिद्ध गणेश प्रशिक्षण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ::घर-घर विराजे माटी गणेश, सिद्ध गणेश
Local News

उमंग कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन में नीमच ने रचा उत्कृष्टता का नया अध्याय, लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन पर राज्य स्तर पर जिले को मिला सम्मान

📅 14 Sep, 2026
Main News Photo

📰 पूरी खबर:

नीमच। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में स्कूल शिक्षा विभाग एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित उमंग कार्यक्रम का जिले में प्रभावी एवं परिणामदायी क्रियान्वयन किया जा रहा है। विद्यार्थियों के समग्र विकास, मानसिक स्वास्थ्य, जीवन कौशल एवं सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित इस कार्यक्रम में नीमच जिले ने विगत वर्षों में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।जिले के विद्यालयों में उमंग कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों, प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रमों का नियमित आयोजन किया जा रहा है। शिक्षकों को प्रशिक्षित कर कार्यक्रम की अवधारणा एवं उद्देश्यों को विद्यार्थियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया गया है। विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए विद्यालयों में ऐसा सकारात्मक एवं सहज वातावरण विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं, जहां विद्यार्थी अपनी भावनाओं, समस्याओं एवं विचारों को खुलकर व्यक्त कर सकें।

      कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन, नियमित मॉनिटरिंग एवं सतत समीक्षा पर विशेष जोर दिया जा रहा है। स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के मार्गदर्शन में मास्टर ट्रेनर, शिक्षक, प्राचार्य, मेंटर्स एवं मैदानी अमले द्वारा सक्रिय सहभागिता के साथ कार्यक्रम को प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम की गुणवत्ता में निरंतर सुधार के लिए आवश्यक नवाचार एवं गतिविधियां भी की जा रही हैं।इन सामूहिक प्रयासों का परिणाम है कि नीमच जिले ने उमंग कार्यक्रम में विगत वर्षों में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। हाल ही में राज्य स्तर पर आयोजित उमंग कार्यशाला में जिले के उत्कृष्ट प्रदर्शन को मान्यता देते हुए सम्मानित कर पुरस्कार प्रदान किया गया। नीमच जिले की यह उपलब्धि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं उनके समग्र विकास के प्रति जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उमंग कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के साथ जीवन कौशल, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच एवं भावनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देने के प्रयास निरंतर जारी हैं। जिले में कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन की यह पहल अन्य जिलों के लिए भी अनुकरणीय उदाहरण के रूप में सामने आई है।


इस खबर को शेयर करें:
X (Twitter) Facebook
Neemuch Malwa Prime