📰 पूरी खबर:
नीमच.*जिला तैराकी संघ के नेतृत्व में 10 सितंबर को हरियाणा रवाना होगी टीम, पहली महिला मास्टर्स तैराक के रूप में होगी खास पहचान*
नीमच। राष्ट्रीय तैराकी के मंच पर नीमच की सुप्रिया जैन एक बार फिर उतरेंगी। इस बार वे मास्टर्स वर्ग में प्रतिस्पर्धा करेंगी और नीमच से पहली महिला मास्टर्स तैराक के रूप में भाग लेंगी। उनके साथ राकेश बंसल, मोहनसिंह गेहलोत और मनोज शर्मा मध्यप्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। सभी खिलाड़ी 10 सितंबर को जिला तैराकी संघ अध्यक्ष अशोक मोदी के नेतृत्व में हरियाणा रवाना होंगे।
हरियाणा के बहादुरगढ़ में 11 से 13 सितंबर तक 25 वर्ष से अधिक आयु के तैराकों की नेशनल मास्टर्स प्रतियोगिता होगी। नीमच के चारों खिलाड़ी इसमें अपनी-अपनी स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। सुप्रिया पिता राजकुमार जैन पूर्व में भी नीमच की ओर से नेशनल तैराकी प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी हैं। अब मास्टर्स वर्ग में उनकी वापसी जिले के लिए विशेष उपलब्धि है।संघ जिलाध्यक्ष अशोक मोदी ने बताया कि सभी खिलाड़ी प्रतियोगिता के लिए तैयार हैं और राष्ट्रीय मंच पर मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी स्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन का प्रयास करेंगे। जिला तैराकी संघ के उपाध्यक्ष प्रकाश मंडवारिया, दिलीप डुंगरवाल, विष्णु मोदी, रामगोपाल मोदी, मुकेश चतुर्वेदी तथा कोच रविंदर सोनी ने भी टीम की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाई।