📰 पूरी खबर:

नीमच। मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग, भोपाल ने मनासा तहसील के ग्राम भाटखेड़ी निवासी सामाजिक कार्यकर्ता कमलाशंकर विश्वकर्मा को नीमच जिले के भौगोलिक क्षेत्र के लिए आगामी दो वर्षों हेतु आयोग मित्र नामांकित किया है।आयोग के शोध अधिकारी द्वारा 2 सितंबर 2026 को जारी पत्र के अनुसार, श्री विश्वकर्मा मानव अधिकारों के संवर्धन एवं संरक्षण के लिए निःस्वार्थ एवं मानसेवी सेवाएं देंगे तथा आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करेंगे। वे पूर्व में भी आयोग मित्र के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। मानव अधिकारों के हनन से संबंधित घटनाओं की जानकारी मोबाइल नंबर 7838960968 पर दी जा सकती है।