📰 पूरी खबर:

 

प्रतापगढ़ (ब्यूरो चीफ अनिल जटिया । भादवा बीज के उपलक्ष्य में श्री आई माता वसीटा धोबी समाज सेवा समिति की ओर से धोबी समाज की तीन दर्जन से अधिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा । एक जानकारी देते हुवे श्री आई माता वसीटा धोबी समाज सेवा समिति के संरक्षक दीपक टांक एवं सचिव मुकेश टांक ने बताया कि भादवा बीज पर्व की तैयारियों को लेकर धोबी समाज सेवा समिति की एक आवश्यक बैठक अरनोद रोड़ स्थित निज आवास पर आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष रमेशचंद्र टांक (सांवरिया होटल) ने की। इस बैठक में आगामी भादवा बीज पर धोबी समाज की वित्त वर्ष 2025- 26 में कक्षा पहली से कक्षा बारहवीं तक की प्रत्येक  कक्षा में प्रथम तीन यानि 36 प्रतिभाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही विगत एक वर्ष में सरकारी सेवा में चयनित धोबी समाज की प्रतिभाओं को भी पुरस्कृत किया जाएगा । इस बैठक में  श्री आई माता वसीटा धोबी समाज सेवा समिति के कई सदस्यगण उपस्थित थे ।

*10 सितंबर तक यहां जमा करवाए दस्तावेज*

धोबी समाज के कक्षा पहली से बारहवीं तक उत्तीर्ण बालक बालिकाएं अपनी अंकतालिका की छायाप्रति 1 सितंबर से 10 सितंबर रात्रि 8 बजे तक धोबी चौक स्थित जितेंद्र हिंदल एवं सूरजपोल दरवाजा स्थित अंकित इलेक्ट्रॉनिक्स पर अनिवार्य रूप से जमा करवा दे । समय निकलने के पश्चात समिति की कोई जवाबदारी नहीं रहेगी ।