📰 पूरी खबर:
उदयपुर.शहर की प्रसिद्ध फतह सागर झील में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। पर्यटक का मोबाइल निकालने के लिए झील में कूदा एक बोट ऑपरेटर गहरे पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब 5:30 बजे फतह सागर स्थित उज्जैन बोटिंग में कार्यरत बोट ऑपरेटर एक पर्यटक का मोबाइल निकालने के लिए झील में उतरा था। मोबाइल की तलाश में पानी में जाने के बाद वह वापस बाहर नहीं आ सका। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया।
सूचना पर राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग, उदयपुर के उप नियंत्रक दीपेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देश पर तत्काल रेस्क्यू टीम को रवाना किया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब 15 मिनट तक कड़ी मशक्कत की और झील में जेटी के नीचे फंसे युवक को बाहर निकाला। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
रेस्क्यू के बाद शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए अंबामाता थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।रेस्क्यू अभियान में गोताखोर विपुल चौधरी, सचिन कंडार.