📰 पूरी खबर:
नीमच. कृति संस्था के चित्रकला प्रशिक्षण शिविर निरंतर पांचवें दिन नई कला प्रशिक्षण के साथ जारी रहा l शुक्रवार को प्रशिक्षकों द्वारा शिविर में प्रशिक्षण ले रहे बच्चों को ग्लासपेंटिंग का विशेष प्रशिक्षण के साथ ही पेपर आर्ट फ्लोवरिंग का भी प्रशिक्षण दिया गया l शिविर में अतिथि के रूप में आज श्री वीरेंद्र जी दुबे सुर संगम नीमच बच्चों का उत्साहवर्धन करने पधारे। अतिथि का स्वागत का शिविर संयोजक श्री जीवन कौशिक और सचिव रघुनन्दन पाराशर ने किया ।
आज 45 बच्चे उपस्थित रहे। प्रशिक्षक श्री दीपक भट्ट, सुश्री ज्योतिका अग्रवाल, श्रीमती रचना ओझा, व अश्मिका ।संस्था के अध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी, कमलेश जायसवाल, राजेश जायसवाल कोषाध्यक्ष , रघुनंदन पाराशर सचिव , श्याम टांकवाल सहसचिव, किशोर जेवरिया, भरत जाजू,गणेश खंडेलवाल, प्रकाश भट्ट,जीवन कौशिक, घनश्याम अम्ब श्रीमती आशा साम्भर ,शरद पाटीदार उपस्थित रहे। बच्चों ने कल्पनाशीलता के साथ नई विद्या के प्रशिक्षण में विशेष रुचि दिखाई और प्रशिक्षकों के समक्ष पूर्ण कर प्रस्तुत की गई l अंत में बच्चों कोस्वल्पाहार श्री प्रकाश भट्ट द्वारा श्री वीरेंद्र दुबे जी के सहयोग से करवाया
गया । शिविर अपने अंतिम दौर में दो दिन और जारी रहेगा l