📰 पूरी खबर:
नीमच.05 जून को कृषि उपज मंडी समिति, नीमच में कृषक श्री जगदीश जी पिता श्री रतनलाल जी निवासी देवखेडा (अचारी राजस्थान) मो.न. 9571813511 की कृषि उपज चिरायता बीज 6,51,000/- (छः लाख इक्यावन हजार) प्रति क्विंटल की दर से तथा दिनांक 06 जून 2026 को भी कृषक श्री श्यामसिंह जी पिता श्री जगदीशसिंह जी निवासी केलुखेड़ा मो.न. 8000950676 की कृषि उपज चिरायता बीज 5,61,000/- (पाँच लाख इकसठ हजार) प्रति क्विंटल की दर से विकय हुई जिन्हें अनुज्ञप्तिधारी व्यापारिक फर्म नमन एग्रो द्वारा कय किया गया, जो कि विक्रय हुई उपज चिरायता बीज का अब तक का सर्वाधिक मूल्य है, साथ ही विगत दिनों में अन्य कृषि उपजों जैसे सोयाबीन, अलसी, मूंगफली, चना आदि में भी प्रतिस्पर्धात्मक मूल्य में वृद्धि होने से किसानों में काफी हर्ष एवं प्रसन्नता देखी जा रही है।
मण्डी प्रशासन द्वारा निरंतर कृषकों के हित में कार्य किये जा रहे है तथा अनेको सुविधाए उपलब्ध करवाई जा रही है तथा अधिक सुविधा हेतु नवीन मंडी डुंगलावदा में वर्तमान में गेंहूँ, प्याज, लहसन, सोयाबीन, मक्का, जौ, ज्वार एवं रायड़ा के नीलाम करवाये जा रहे है तथा नवीन मंडी को हाईटेक मंडी बनाने की प्रक्रिया जारी है जिससे कृषकों एवं व्यापारियों को अन्य समस्त सुविधाएँ उपलब्ध हो जायेगी जिसके लिये मुख्य मंत्री जी म.प्र. शासन माननीय श्री मोहन यादव, किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री माननीय श्री एंदलसिंह कंषाना, प्रधान सचिव माननीय श्री अशोक बर्णवाल, क्षेत्रिय (मंदसौर, नीमच, जावरा) सांसद माननीय श्री सुधीर गुप्ता, नीमच विधायक माननीय श्री दिलीपसिंह परिहार, कृषि सचिव माननीय श्री निशांत वरवड़े, प्रबंध संचालक सह आयुक्त मंडी बोर्ड भोपाल माननीय श्री कुमार पुरूषोत्तम, कृषि संचालक माननीय श्री उमाशंकर भार्गव, जिला कलेक्टर माननीय श्री हिमांशु चन्द्रा, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) / भारसाधक अधिकारी माननीय श्री पराग जैन, संयुक्त संचालक मंडी बोर्ड उज्जैन माननीय श्री मानसिंह मुनिया, मंडी सचिव श्री उमेशकुमार बसेड़िया शर्मा एवं समस्त मंडी प्रशासन द्वारा किये जा रहे निरंतर प्रयास प्रशंसनीय है। उक्त संबंध में मंडी बोर्ड एवं जिला प्रशासन द्वारा मंडी सचिव एवं मंडी अधिकारियों / कर्मचारियों की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई है।