📰 पूरी खबर:

 
नीमच (निप्र)। मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के प्रांतीय निर्देशानुसार जिला शाखा नीमच की बैठक परशुराम महादेव मंदिर नीमच पर आयोजित की गई ।बैठक में प्रांतीय संगठन मंत्री हिम्मत सिंह जैन, प्रांतीय कोषाध्यक्ष विनोद पूनी, प्रांतीय महिला सम्मान सह प्रमुख व जिला बैठक प्रभारी श्रीमती कुसुम शर्मा,जिला संरक्षक  बद्रीलाल पुरोहित,जिला संगठन मंत्री मन्नालाल बोहरा ,सह संगठन मंत्री  विजय तिवारी संभागीय कार्यकारिणी सदस्य श्री बाबूलाल मेघवाल के आथित्य व मार्गदर्शन में प्रारंभ हुई। 
सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती का पूजन अर्चन कर बैठक की शुरुआत की गयी। सरस्वती वंदना बलवंतसिंह हाड़ा ने प्रस्तुत की व संगठन गीत रणवीर सिंह राठौड़ ने प्रस्तुत किया।बैठक दो सत्र में आयोजित हुई। प्रथम सत्र में श्रीमती कुसुम शर्मा द्वारा गुरू छाया प्रकल्प पर अपने विचार रखे व आगामी गुरू पूर्णिमा व हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोपण की कार्ययोजना पर प्रकाश डाला। प्रांतीय कोषाध्यक्ष  विनोद पूनी ने गुरूवंदन कार्यक्रम ब्लाक व तहसील आयोजित करने व एक बड़ा कार्यक्रम जिला स्तर पर आयोजित करने विषयक चर्चा की। आगामी सदस्यता अभियान को लेकर जिला ,ब्लाक,व तहसील का लक्ष्य निर्धारण कर कार्ययोजना बनाई। द्वितीय सत्र में प्रांतीय संगठन मंत्री  हिम्मत सिंह जी जैन द्वारा वर्तमान की ज्वलंत समस्या टीईटी को लेकर अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ की धारवाड़ में हुई बैठक की  आगामी रणनीति पर विचार व्यक्त किए व उपस्थित सदन को आश्वस्त किया कि संगठन राष्ट्रीय स्तर पर प्रयासरत हैं  किसी भी स्थिति में किसी भी शिक्षक की नौकरी संकट में नहीं होने देंगे। संसदीय समिति से भेंट कर सरकार से इस विषय पर अध्यादेश लाकर समस्या के निराकरण पर ठोस रणनीति की चर्चा की। जिला कोषाध्यक्ष बलवंतसिंह हाड़ा द्वारा आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया।आगामी माह में प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक नीमच जिले में प्रस्तावित है।उसके लिए  योजना बनाकर दायित्व का निर्धारण किया । बैठक का संचालन जिला सचिव  जगदीश बारीवाल ने किया। कल्याण मंत्र के साथ बैठक का समापन हुआ।बैठक समापन उपरांत सभी ने सहभोज किया।उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी  अनिल तोतला व सह मीडिया प्रभारी बाबूलाल मेघवाल द्वारा दी गई।*