📰 पूरी खबर:
उदयपुर । पुला क्षेत्र में रेलवे की ओर से थीम आधारित रेल कोच रेस्टोरेंट विकसित किया जा रहा है। शुक्रवार को पुराने रेलवे कोच को राणा प्रताप नगर रेलवे स्टेशन से ट्रेलर के जरिए फतहपुरा-पुला मार्ग स्थित रेलवे ट्रेनिंग ग्राउंड तक पहुंचाया। शहर की व्यस्त सड़कों से गुजरती रेल बोगी को देखने में उत्सुकता रही और कई लोगों ने इसे मोबाइल कैमरों में कैद किया। जानकारी के अनुसार, यह परियोजना रेलवे के जेडआरटीआइ (जोनल रेलवे ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट) परिसर में फतहपुरा-पुला मार्ग के बीच करीब 4000 वर्गफीट क्षेत्र में विकसित की जाएगी। पुराने रेल कोच को आकर्षक रूप देकर फाइन डाइनिंग रेस्टोरेंट बनाया जाएगा, जिससे लोगों को रेलवे यात्रा जैसा अनुभव मिलेगा। प्रस्तावित योजना के अनुसार कोच के साथ आधुनिक रेलवे ट्रेनिंग स्कूल के पुला छोर पर खड़ा ट्रेलर। किचन, कवर्ड सीटिंग एरिया, ओपन गार्डन, रूफटॉप डाइनिंग एरिया, कॉफी शॉप, आइसक्रीम पार्लर, लाइव किचन काउंटर, कियोस्क, हैंडीक्राफ्ट डिस्प्ले जोन और प्रशासनिक कार्यालय विकसित किए जाएंगे। रेस्टोरेंट में भारतीय, दक्षिण भारतीय, चाइनीज, कॉन्टिनेंटल, ब्रेकफास्ट आइटम्स और सिजलर्स सहित विभिन्न प्रकार के व्यंजन उपलब्ध कराए जाएंगे।