📰 पूरी खबर:
नीमच (निप्र)। 5 जून पर्यावरण दिवस पर नीमच के विभिन्न स्थानों ग्राम पंचायतों पर प्रकृति के संरक्षण संवर्धन के लिए जो कि एक विशेष पर्यावरण बचाव अभियान के तहत प्रदेश अध्यक्ष हीरालाल पाटीदार, संभाग प्रभारी कमल हटवाल के मार्गदर्शन में जिला अध्यक्ष पूरण अहीर एवं नीमच ब्लॉक अध्यक्ष तुषार पुरोहित के सहयोग से नीमच में विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर पिंकी ठाकुर(महिला विंग)द्वारा ग्राम पंचायत दुलखेड़ा में गोपाल गहलोत (मनासा ब्लॉक अध्यक्ष )द्वारा मानसा में वृक्षा रोपण किया गया। वृक्षों के रख रखाव और उनती का संकल्प सभी सदस्यों द्वारा लिया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर संगठन के सदस्य रेणु जी गोस्वामी कनावटी ,जयाजी सोनी ने नीमच सिटी ने पौधारोपण किया।