📰 पूरी खबर:

मन्दसौर.श्री भगवान पशुपतिनाथ की नगरी मंदसौर में दिनांक 17 मई 2026 को अखिल भारतीय आचार्य ब्राह्मण समाज विकास संगठन न्यास मंदसौर का निर्विरोध अध्यक्ष एवं पदाधिकारी का शपथ  समारोह भव्यता के साथ संपन्न हुआ,
  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री देव किशन जी आचार्य भीलवाड़ा अध्यक्ष आचार्य ब्राह्मण सेवा संघ जयपुर 
    आयोजन की अध्यक्षता श्री मदन लाल जी शर्मा पटेल साहब सोनियाना के द्वारा की गई
 विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री लक्ष्मण जी आचार्य बीकानेर, 
  श्री चंद्रशेखर जी शर्मा भागवत आचार्य सोनियाणा, 
विशिष्ट अतिथि श्री ज्वाला प्रसाद जी शर्मा सीतामऊ 
 एवं निर्विरोध वर्तमान अध्यक्ष श्री नरेंद्र शर्मा मंदसौर के उपस्थिति  में मां सरस्वती एवं भगवान परशुराम की विधि विधान से पूजा अर्चना के पश्चात आचार्य ब्राह्मण समाज का शपथ समारोह प्रारंभ दीप प्रज्वलित करके किया गया,
   कुमारी वैशाली एवं कृतिका द्वारा मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की गई, 
वर्तमान मे परिवार, वरिष्ठ परिवार सदस्यों की अनदेखी हेतु जागरूक करने हेतु,हे माता पिता तुम्हे वंदन,जिसने हमेंइस धरती पर जन्म दिया,, सांग के साथ मँचासिन अतिथियों के स्वागत अभिनंदन  पश्चात श्री सुनील कुमार शर्मा द्वारा अतिथि परिचय एवं कार्यक्रम की प्रस्तावना बड़े जोश के साथ प्रस्तुत की गई, 
कार्यक्रम के 
*प्रथम सत्र*:- में मनचासीन हुए श्री मदन लाल जी शर्मा आयोजन अध्यक्ष , संगठन के समानीय सभी पूर्व पदाधिकारी श्री बद्री लाल जी शर्मा ,श्री दया शंकर जी शर्मा, श्री रमेशचंद्र जी शर्मा, श्री नरेंद्र जी शर्मा एवं मुख्य चुनाव आयोग श्री कमलेश जी शर्मा
सर्वप्रथम मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री कमलेश जी शर्मा शिक्षक मल्हारगढ़ द्वारा निरोध अध्यक्ष श्री नरेंद्र जी शर्मा की विधिवत घोषणा कर सहायक निर्वाचन अधिकारी के साथ प्रमाण पत्र प्रदान किया गया 
 तत्पश्चात निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचित अध्यक्ष महोदय को निर्वाचित प्रमाण पत्र प्रदान कर समाज कार्य करने के लिए शपथ पत्र के माध्यम से सभी समाज बंधुओ के सामने शपथ दिलाई गई, 
 तत्पश्चात श्री किशन शर्मा हास्य एवं एंकरिंग के बादशाह शेरगढ़ द्वारा सभी समाजनों का मनोरंजन करके माहौल को खुशनुमा कर दिया, 
  श्री हरिशंकर जी शर्मा हतुनिया द्वारा वर्तमान परिपेक्ष में सामाजिक विकास एवं सांस्कृतिक परिवर्तन लाने में हम सब मिलकर क्या प्रयास करें उसे पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया, 
  श्री राजेंद्र शर्मा जावद द्वारा आने वाले समय में युवा पीढ़ी एवं होनहार बालक बालिकाओं का प्रतिवर्ष संगठन के माध्यम से सम्मान समारोह एवं उचित मार्गदर्शन हेतु करियर काउंसलिंग का आयोजन किया जाए एवं आज समाज की युवा पीढ़ी किस तरह अपने पथ से भटक रही है इसके लिए भी चिंतन मन करने के लिए अपने विचार व्यक्त किया, 
*द्वितीय सत्र*:- में मंचासीन हुए मुख्य अतिथि श्री देव किशन जी आचार्य भीलवाड़ा, आयोजन अध्यक्षश्री मदन लाल जी शर्मा सोनियाणा, पूर्व अध्यक्ष श्री ज्वाला प्रसाद जी शर्मा सीतामऊ, समाज के समानीय भागवत आचार्य श्री चंद्रशेखर जी शर्मा सोनियाणा, वशिष्ठ अतिथि श्री लक्ष्मण जी आचार्य बीकानेर, नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री नरेंद्र जी शर्मा मंदसौर
तत्पश्चात नवनिर्वाचित अध्यक्ष महोदय द्वारा अपनी कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर श्री राम प्रसाद शर्मा मंदसौर को शपथ दिलवाकर प्रमाण पत्र प्रदान किया, 
 सचिव के पद पर श्री सुनील कुमार शर्मा अठाना को शपथ दिलाकर प्रमाण पत्र प्रदान किया, 
 श्री सुरेश चंद्र शर्मा मंदसौर को कोषाध्यक्ष के पद पर शपथ दिलाकर प्रमाण पत्र प्रदान किया गया
   श्री पहलाश जी शर्मा सीतामऊ को सहसचिव की शपथ दिलाकर प्रमाण पत्र प्रदान किया गया, 
श्री राधे श्याम जी शर्मा नीमच द्वारा वर्तमान परिपेक्ष में आचार्य समाज में हमारी क्या भूमिका पर विस्तृत रूप  से चर्चा कर समाज को एक नई दिशा एवं ऊर्जा प्रदान करने हेतु प्रत्येक समाज बंधुओ का अहम् सहयोग होता हे, वर्तमान परिपेक्ष मे  आपने बताया कि  समाज के प्रत्येक व्यक्ति की अपनी-अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निश्चित है और सामाजिक में काम करने के लिए उसके अनुरूप कार्य करना तन मन धन से समाज की सेवा करना ही हमारे मुख्य भूमिका होगी अपने निवेदन किया कि भगवान पशुपतिनाथ के प्रांगण के पास समाज की जो धर्मशाला है उसके नवनिर्माण के लिए भी नवीन कार्यकारिणी को  समाज   बंधुओ से अपने चर्चा करके कुछ योजना बनाना चाहिए
    उद्बोधन इसी कड़ी में अठाना से पधारे श्री गोपाल प्रसाद जी शर्मा द्वारा निर्विरोध अध्यक्ष एवं नई कार्यकारिणी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी एवं उन्होंने बताया कि आचार्य समाज में पहली बार निर्वविरोध अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी का निर्माण हुआ है और पहली बार,आचार्य समाज का शपथ समारोह इतना भव्यता के साथ संपन्न होने जा रहा है निश्चित ही यह नई कार्यकारिणी समाज को एवं समाज की धर्मशाला को विकास की ओर ले जाने का प्रयास करेगी, 
  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री देव किशन जी आचार्य भीलवाड़ा द्वारा समस्त समाज बंधुओ एकता में रहकर सामाजिक समरसता का नया संदेश दिया हम अपने परिवार में एक दूसरे से वार्तालाप करें सुख-दुख के साथी बने एवं हमारे परिवार में वरिष्ठ जनों का सम्मान करें, समाज पर किसी पर विपत्ति आती है घटना, दुर्घटना हो जाती हे तो उसे समय उस गांव,शहर एवं जिला की पूरी कमेटी एक साथ रहकर उसका सहयोग तन मन धन से सहयोग करेंगे तभी हमारा समाज विकास के पथ पर आगे बढ़ पाएगा, 
   ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष श्री ज्वाला प्रसाद जी शर्मा द्वारा अपने कार्यकाल के विभिन्न कार्यक्रम की जानकारी दी सर्वप्रथम 1998 में सामूहिक सम्मेलन जो किया उसका संदेश पूरे राष्ट्र में एक नई दिशा प्रदान करने का कार्य किया, 
    कार्यक्रम का आभार श्री हरीश शर्मा मंदसौर द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया 
    कार्यक्रम का सफल संचालन  करके श्री नितिन शर्मा मल्हारगढ़  द्वारा पूरे आयोजन में चार चांद लगा दिए 
   अंततः  *वंदे मातरम गीत* के साथ शपथ समारोह का समापन किया गया 
 अखिल भारतीय आचार्य ब्राह्मण समाज विकास संगठन न्यास मंदसौर के शपथ समारोह को भव्यता प्रदान करने वाले अप्रत्यक्ष रूप से जिन भामाशाहों ने दिन रात मेहनत करके  निर्वविरोध अध्यक्ष एवं पदाधिकारी का चयन किया है, आज समाज के इतिहास में यह कल स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा मुख्य रूप से मार्गदर्शन एवं सहयोग किया है महेश शर्मा नीमच, जगदीश शर्मा मंदसौर एवं सुरेश शर्मा मालखेड़ा द्वारा महत्वपूर्ण योगदान रहा है
अखिल भारतीय आचार्य ब्राह्मण समाज विकास संगठन न्यास मंदसौर की ओर से आप सभी पधारे हुए समाज बंधुओ का हार्दिक आभार,