📰 पूरी खबर:

नीमच। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार तहसील मनासा में संचालित विस्फोटक भंडारणों का अनुविभागीय अधिकारी राजस्व उपखंड मनासा सुश्री किरण आंजनातहसीलदार मनासा श्री मुकेश निगमनायब तहसीलदार मनासा श्री रूपसिंह राजपूत एवं संबंधित मौजा पटवारी की उपस्थिति में औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण में उचेड़ स्थित जय माता दी इंटरप्राइजेस विस्फोटक गोदाम मौके पर खाली पाया गया। गोदाम में कोई भी विस्फोटक सामग्री संग्रहित नहीं थी।वहीं सांडिया में स्थित श्री अनिल मूंदड़ा एंड कंपनी के विस्फोटक गोदाम में 25 एमएम जिलेटिन रॉड 456.625 किलोग्रामडेटोनेटिंग फ्यूज 18,375 मीटरई-डेट 248 नग तथा डीटीएच/टीएलडी 978 नग सामग्री पाई गई। मौके पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था भी पाई गई। एसडीएम जावद सुश्री प्रीती संघवी ने भी क्षेत्र के विस्‍फोटक गोदामोंपटाखों के गौदामों का अधिकारियों के साथ औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्‍यवस्‍था का जायजा लिया और संबंधितों को आवश्‍यक निर्देश भी दिए है। जिला प्रशासन द्वारा विस्फोटक भंडारणों की सुरक्षा एवं नियमों के पालन हेतु समय-समय पर औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं।