📰 पूरी खबर:

नीमच।  कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा जिला नीमच के निर्देशन में कृषि उपज मंडी समितिनीमच द्वारा कृषकों की उपज की नियत समय पर नीलामीशीघ्र तौल एवं भुगतान व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए वर्ष 2025-26 में बहुआयामी एवं उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं।

प्रमुख उपलब्धियां: राजस्व एवं आवक में अभूतपूर्व वृद्धि:वर्ष 2024-25 की तुलना में 2025-26 में आवक 64,16,201 क्विंटल से बढ़कर 72,40,492 क्विंटल हुईजो 13 प्रतिशत की वृद्धि है। मंडी शुल्क ₹33.02 करोड़ से बढ़कर ₹34.58 करोड़ हुआजिसमें ₹1.56 करोड़ (+5 प्रतिशत) की वृद्धि दर्ज की गई। ई-अनुज्ञा पोर्टल पर विलंब शुल्क एवं ब्याज के रूप में ₹1.73 लाख की अतिरिक्त वसूली की गई है।

पारदर्शी नीलामी से रिकॉर्ड राजस्व: नवीन मंडी प्रांगण डुंगलावदा में 248 भू-खण्डों की पारदर्शी नीलामी से अपसेट वैल्यू ₹5.02 करोड़ के विरुद्ध ₹55.81 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ। उड़नदस्ता कार्रवाई से 36 प्रकरणों में ₹3.68 लाख वसूले गए है।

अधोसंरचना एवं तकनीकी उन्नयन:नवीन मंडी प्रांगण को हाई टेक मंडी के रूप में विकसित किया जा रहा है। किसानों हेतु आर.ओ. संयंत्र स्थापित किए गए हैं। 

मुख्य मंडीनवीन मंडी एवं उप मंडी जीरन को सी.सी.टी.वी. सर्विलांस युक्त किया गया तथा फायर फाइटर लगाए गए। दो बड़े इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटों से सीधे गोदाम डिलीवरी की व्यवस्था प्रारंभ की गई।  बिजनेस एग्रो मॉल का प्रस्ताव स्वीकृति हेतु वरिष्ठालय प्रेषित किया गया। नवीन मंडी डुंगलावदा-चंगेरा एवं उपमंडी जीरन हेतु शासकीय भूमि आवंटन की कार्यवाही प्रचलित है।

ई-मंडी एवं औषधि उपजों का सशक्तिकरण: गेहूंजौमक्कासोयाबीनलहसुनधनियारायड़ा सहित प्रमुख उपजों का ई-मंडी से घोष विक्रय प्रारंभ किया गया। अन्य उपजों को भी शीघ्र जोड़ना प्रस्तावित है। 

      नीमच मंडी औषधि एवं मसाला फसलों का प्रमुख केंद्र है। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के प्रयासों से चिया सीडकिनोवा सहित कुल 26 औषधि/वन उपजों को ई-अनुज्ञा पोर्टल पर अधिसूचित करवायाजिससे किसानों-व्यापारियों को विक्रय में सुविधा हुई।

औषधि मंडी हेतु केंद्रीय अनुदान: मुख्य मंडी प्रांगण के औषधि मंडी के उन्नयन हेतु केंद्र सरकार राष्ट्रीय पादप बोर्ड द्वारा ₹5.50 करोड़ का अनुदान स्वीकृत किया गया है।

       मंडी समिति द्वारा किए गए उक्त कार्यों से पारदर्शिताराजस्व वृद्धिकृषक सुविधाओं का विस्तार एवं औषधि-मसाला उपजों के व्यापार को राष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहन मिला है। यह प्रदेश में मंडी व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण का उत्कृष्ट उदाहरण है।                                           

नीमच कृषि उपज मंडीदेश की एकमात्र ऐसी मंडी जहां औषधीय फसलों की बोली लगाकर सार्वजनिक नीलामी होती है। इस मण्‍डी में65+ प्रकार की औषधीय फसलें – अश्वगंधासफेद मूसलीगिलोयचिया सीडकिनोवानागरमोथाअकरकराबेल फलगुलाब की सूखी पत्तीभटकटैया कांटेनीम की पत्तीसंतरे के छिलके तक नीलामी के लिए आते है।गुजरातकर्नाटकमहाराष्ट्रराजस्थान समेत कई राज्यों के किसान यहां आते हैं। इसे "भारत की अनोखी औषधी मंडी" कहा जाता है। नीमच मंडी को खास क्या बनाता है?नीमच देश की पहली मंडी है जहां "कांटेपत्तीछिलके सब बिकते हैं"। यहां उपज के आधार पर 500 रुपये से 2 लाख रुपये तक के भाव मिलते हैं। अप्रैल के बाद यहां आवक दोगुनी हो जाती है।     अगर आप किसान हैं और औषधीय फसल उगाते हैंतो म.प्र. सरकार के नए आदेश के बाद अब 15 औषधीय फसलें प्रदेश की सभी मंडियों में बिक सकेंगी। फिर भी सबसे बड़े भाव और देशभर के खरीदार नीमच मंडी में ही उपलब्‍ध होते है। उक्‍त जानकारी मण्‍डी सचिव नीमच श्री उमेश बसेडिया शर्मा ने दी है।