📰 पूरी खबर:
नीमच।ग्राम भरभड़िया, जिला नीमच स्थित श्री देवनारायण मंदिर प्रांगण में 12 से 14 मई तक बाल संस्कार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के 45 बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
शिविर में बौद्धिक एवं शारीरिक खेल तथा अनुशासन और शिष्टाचार की शिक्षा के साथ ही जीवन जीने की कला सिखाई गई।बच्चों ने विभिन्न संस्कार प्रधान गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया और खेल - खेल में संस्कारमय शिक्षा का लाभ प्राप्त किया। म.प्र. जन अभियान परिषद, जिला नीमच के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था जयश्री आरोग्य जनकल्याण समिति द्वारा सहयोगी संस्था अखिल विश्व गायत्री परिवार और ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति भरभड़िया द्वारा शिविर आयोजित किया। जिसमें मुख्य शिविर आचार्य के रूप में जिला समन्वयक श्री गिरिराज सिंह चौहान गायत्री परिवार द्वारा बच्चो को भारतीय संस्कार परंपरा का प्रभावी शिक्षण प्रदान किया गया।
शिविर समापन के अवसर पर विद्यार्थियों का सामूहिक जन्मदिवस संस्कार मनाया गया। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि श्री गोपाल जी पाटीदार ने गिरिराज सिंह जी का शाल श्रीफल से सम्मान किया। शिविर आयोजन कर्ता
ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष श्रीमती कल्पना घावरी, सचिव श्रीमती सीमा बैरागी, समिति सदस्य अनीता सेन, रवि डागर, मड़कदास बैरागी एवं नवांकुर संस्था सचिव टीना गर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
समापन अवसर पर शिविर में सम्पन्न विविध खेलकूद एवं बौद्धिक गतिविधियों में प्रवीण्य क्रम के विद्यार्थियों पुरस्कार एवं समस्त विद्यार्थियों को साहित्य, जन्मदिवस पत्रक एवं सदवाक्य स्टीकर वितरित किए।