📰 पूरी खबर:

 नीमच। प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ.  मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रदेश में 2026 को कृषि वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।  वर्ष 2026 को कृषि वर्ष के रूप में मनाये जाने के उपलक्ष्य में किसानों को खरीफ फसलों की बुवाई पूर्व नवीन एवं वैज्ञानिक तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराने हेतु   16 मई से 10 दिवसीय कृषि रथ का शुभारंभ किया गया।

जिला मुख्यालय नीमच से कृषि रथ को विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार जि.प.अध्‍यक्ष श्री सज्जन सिंह चौहान,  जिला अध्यक्ष  श्रीमती वंदना खंडेलवाल ,जि.पं. सदस्‍य श्रीमती मनीषा धाकड़ ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । इस अवसर पर जि.प.सीईओं श्री अमन वैष्‍णवएसडीएम श्री संजीव साहू  कृषि एवं संबद्ध विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं कृषक उपस्थित थे।

इसके अतिरिक्त विकासखंड जावद मुख्यालय के अठाना में विधायक  ओमप्रकाश सकलेचातथा विकासखंड मुख्यालय मनासा से विधायक प्रतिनिधि  एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कृषि रथ को रवाना किया गया। कृषि रथ प्रतिदिन जिले के तीनों विकासखंड- नीमचजावद एवं मनासा के 3 से 4 ग्राम पंचायतों का भ्रमण करेगा तथा किसानों को खरीफ फसलों की उन्नत उत्पादन तकनीकमृदा स्वास्थ्यबीज उपचारजल संरक्षणसमन्वित कीट-रोग प्रबंधन एवं शासन की कृषक हितैषी योजनाओं की जानकारी देगा। कृषि रथ के साथ कृषि वैज्ञानिककृषि अभियांत्रिकीपशुपालनउद्यानिकी एवं मत्स्य पालन विभाग के विशेषज्ञ भी रहेंगेजो कृषकों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे।