📰 पूरी खबर:

नीमच। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं अपर कलेक्टर बी.एस.कलेश के निर्देशानुसारगुरूवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कुकड़ेश्वर एवं रामपुरा में खाद्य प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान मैसर्स श्री साईं कृपा नमकीनमनासा-रामपुरा रोडकुकड़ेश्वर में अत्यंत अस्वच्छ परिस्थितियों में बिना वैध खाद्य पंजीयन के नमकीन का निर्माणपैकिंगभंडारण एवं विक्रय करना पाया गया। पैक किए गए नमकीन के पैकेटों पर नियमानुसार पैकिंग दिनांकबैच नंबरलाइसेंस नंबर आदि जानकारी अंकित नहीं पाई गई। लेबल पर निर्माता का पताजूनी भदानातहसील मनासा अंकित थाजबकि निर्माण कुकड़ेश्वर में किया जा रहा था।खाद्य सुरक्षा टीम ने उक्त परिसर को तत्काल शटडाउन करवाकर क्रय-विक्रय बंद कराया और मौके से बजरंग नमकीन स्पेशल सेवश्रद्धा रतलामी सेवश्री साईं कृपा नमकीन खट्टा मीठा मिक्सरश्री साईं कृपा रतलाम सेव बारीकपामोलिन ऑयलअजवाइनकाली मिर्चलौंगमिर्ची पाउडरबेसनमटर आटा सहित कुल 11 नमूने लिए गए। जप्त नमकीन की मात्रा 1385 किलोग्राम है।संबंधित को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 32 के अंतर्गत सुधार सूचना पत्र जारी किया गया है। प्रकरण अपर कलेक्टर नीमच के न्यायालय में दर्ज किया जा रहा हैं।इसके अतिरिक्त रामपुरा स्थित सांवलिया दुग्ध डेरी का भी निरीक्षण कर पनीरमिश्रित दूधदहीघी के कुल 4 नमूने जांच हेतु लिए गए।यह कार्रवाई नायब तहसीलदार कुकड़ेश्वर श्री नवीन छत्रोले एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री यशवंत शर्मा की टीम द्वारा की गई।