📰 पूरी खबर:
नीमच।मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद ब्लॉक नीमच नवांकुर संस्था जय श्री आरोग्य जनकल्याण समिति निर्देशन में आदर्श ग्राम भरभड़िया में श्री देवनारायण मंदिर प्रांगण में 12 से 14 मई तक सायं 5 से 7 बजे तक बाल संस्कार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के 25 बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति भारभड़िया द्वारा शिविर में गायत्री परिवार के माध्यम से बौद्धिक एवं शारीरिक खेल तथा अनुशासन और शिष्टाचार की शिक्षा दी जा रही है। बच्चों ने विभिन्न संस्कार प्रधान गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया और खेल - खेल में संस्कारमय शिक्षा का लाभ प्राप्त किया। अखिल विश्व गायत्री परिवार के जिला समन्वयक श्री गिरिराज सिंह चौहान द्वारा बच्चो को भारतीय संस्कार परंपरा का प्रभावी शिक्षण प्रदान किया गया।
उक्त शिविर आयोजन में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष श्रीमती कल्पना घावरी, सचिव श्रीमती सीमा बैरागी, समिति सदस्य अनीता सेन, रवि डागर, मड़कदास बैरागी एवं नवांकुर संस्था सचिव टीना गर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
आयोजकों ने बताया कि संस्कार केंद्र पर इस प्रकार के संस्कार शिविर बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होते हैं और भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर किए जाएंगे।