📰 पूरी खबर:

नीमच जिले की खुमानसिंह शिवाजी जलाशय सूक्ष्म सिंचाई परियोजना के लिए 163.95 करोड़ रूपये की स्वीकृति
नीमच (निप्र)।  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्री परिषद की बैठक में शिवाजी जलाशय (ठिकरिया डेम) सूक्ष्म सिंचाई परियोजना के लिए 163.95  कराेड़ की सौगात दी।   मुख्यमंत्री श्री यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में लिये गये निर्णय के तहत शिवाजी जलाशय (ठिकरिया डेम) को 163.95 करोड की  प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसमें डेम की ऊंचाई 1 मीटर और बढेगी और सुक्ष्म सिंचाई परियोजना से  नीमच तहसील के 22 गांवों की 5200 हेक्टर भूमि में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।जिससे क्षेत्र के  6हजार 500 किसान लाभाविंत होगे साथ ही 5200हेक्टेयर भूमि की अतिरिक्त सिंचाई क्षमता बढेगी।
विधायक श्री दिलीपसिंह परिहार ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव, जलसंसाधनमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट का आभार प्रकट किया और कहा  प्रदेश सरकार द्वारा दी गई करोड़ो की सौगात का क्षेत्रवासियों को भरपूर फायदा मिलेगा। विधायक दिलीपसिंह परिहार ने मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव,  जलसंसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट का आभार प्रकट कियाl