📰 पूरी खबर:
नीमच।17 अप्रैल को मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जिला शाखा द्वारा जिला स्तरीय समस्याओं को लेकर श्रीमान जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन दिया गया जिसमें मुख्य रूप से संभागीय कार्यकारी सदस्य बाबूलाल मेघवाल, जिला अध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा नीमच ब्लॉक संगठन मंत्री हीरालाल मेघवाल, नीमच तहसील अध्यक्ष सत्यनारायण राठोर, तहसील सचिव मदन यदुवंशी एवं वरिष्ठ पदाधिकारी बंसीलाल प्रजापत उपस्थित रहे। उक्त जानकारी ब्लॉक मीडिया प्रभारी अशोक वर्मा ने दी।