📰 पूरी खबर:
प्रतापगढ़ (अनिल जटिया )।जिले में जगह-जगह भव्य आयोजन हुए, वहीं अरनोद में शाम के समय केक काटकर, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ जयंती का उल्लासपूर्ण माहौल देखने को मिला।
इस दौरान शहर में एक विशाल वाहन रैली निकाली गई, जो पुरानी कोर्ट जीरो माइल से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए अंबेडकर चौराहा पहुंची। रैली के समापन पर कार्यकर्ताओं और समाजजनों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की, जिसके बाद एक जनसभा का आयोजन हुआ।
जनसभा में वक्ताओं ने प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाते हुए अंबेडकर चौराहे की बदहाल स्थिति को लेकर चिंता जताई। आरोप लगाए गए कि चौराहे पर हर समय धूल और मिट्टी का अंबार लगा रहता है, बारिश में पानी भर जाता है, और साफ-सफाई व रखरखाव की पूरी तरह अनदेखी हो रही है।
वक्ताओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह केवल एक चौराहा नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था का प्रतीक है, इसके बावजूद प्रशासन की उदासीनता बेहद चिंताजनक है।
सभा में प्रशासन से मांग की गई कि अंबेडकर चौराहे का जल्द से जल्द विकास और सौंदर्यीकरण किया जाए, ताकि इस महत्वपूर्ण स्थल की गरिमा बनी रहे।
कार्यक्रम के समापन के बाद भीम आर्मी भारत एकता मिशन के प्रदेश सचिव अध्यक्ष गोविंद मेघवाल जिला अध्यक्ष दिलीप रैदास अखिल भारतीय बलाई महासभा युवा जिला अध्यक्ष राजू मालवीया विधानसभा अध्यक्ष राकेश बौद्ध एवं टीम ओर अरनोद से शांतिलाल वार्ड पंच मदन जी अध्यापक कपिल जी अध्यापक विनोद युगल चिमन देवीलाल नागेश्वर रवि एवं के अन्य साथियों द्वारा अरनोद अंबेडकर सर्किल पर पहुंचकर ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ बाबा साहब की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और छोटे-छोटे बच्चे शामिल हुए, जहां सभी ने उत्साहपूर्वक इस ऐतिहासिक दिन को मनाया।