📰 पूरी खबर:


नीमच। विश्वकर्मा समाज नीमच का दिनांक 12/04/26को सारथी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन जिला नीमच,विश्वकर्मा जांगिड ब्राह्मण समाज विकास समिति नीमच सिटी,एवं विश्वकर्मा जांगिड समाज महिला मंडल नीमच सिटी के संयुक्त तत्वावधान में सम्मान एवं शपथ विधि समारोह संपन्न हुआ,  जिसमें समाज जनों  ने भारी उपस्थिति दर्ज करवाकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। सारथी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय जलवायु वन एवं पर्यावरण मंत्रालय भारतसरकार भारत नई दिल्ली के वरिष्ठ सदस्य आदरणीय श्री विनय जी जांगिड को  हाल ही में भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश ने भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश प्रशिक्षण सहप्रभारी एवं क्षेत्रीय विधायक नीमच श्री दिलीप सिंहजी परिहार को भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश ने प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत होने  एवं सारथी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन मध्य प्रदेश जिला नीमच, विश्वकर्मा जांगिड ब्राह्मण समाज  समिति नीमच सिटी, एवं विश्वकर्मा जांगिड ब्राह्मण समाज महिला मंडल नीमच सिटी के नव नियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान हेतु यह कार्यक्रम आयोजित किया गया  इस अवसर पर सारथी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष शंभुप्रसाद शर्मा  ने सर्वप्रथम  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  श्री विनय जी जांगिड एवं  नीमच के लोकप्रिय विधायक श्री दिलीप सिंहजी परिहार का साफा पहनाकर एवं पुष्प माला से स्वागत एवं अभिनंदन कर उन्हें  पार्टी द्वारादिए गये दायित्व पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी  मनचासिन पदाधिकारियों,समाज जनों ने दोनों सम्माननीय अतिथियों का गरम जोशी से स्वागत कर बधाई  दी ,इसके पूर्व मंच पर विराजमान अतिथियों ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर  संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शंभुप्रसाद शर्मा ने स्वागत भाषण एवं अतिथियों का परिचय  करते हुए उपस्थित समाज जनों मातृशक्ति युवाओं को सक्रिय रूप से अपनी प्रभावी उपस्थिति,सहभागिता से सामाजिक एकता अखंडता के लिए आगे आने का आव्हान किया। संगठन के जिला अध्यक्ष श्री भोप राज शर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कुशल शर्मा,  विश्वकर्मा जांगिड ब्राह्मण समाज विकास समिति नीमच सिटी के अध्यक्ष जगदीश जी किन्जा सहित पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया कार्यक्रम को मुख्य अतिथि श्री विनय जी जांगिड ने अपने संबोधन में अपनी तिरंगा वाहन रैली पहमगाम यात्रा एवं समाज जनों को एकजुट रह कर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया तथा विधायक श्री दिलीप सिंहजी परिहार ने अपने संबोधन अपनी ओर एवं शासन स्तर पर हर  संभव सहायता प्रदान करने का आश्वाशन दिया।  
श्री विनय जी जांगिड एवं विधायक श्री परिहार ने सारथी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन जिला नीमच, विश्वकर्मा जांगिड ब्राह्मण समाज विकास समिति नीमच सिटी,  विश्वकर्मा जांगिड ब्राह्मण समाज महिला मंडल नीमच सिटी के नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर स्वागत किया इस अवसर पर दोनों अतिथियों को रंगीन दुप्पटा पहनाकर एवं फल टोकरी भेंट कर जोर दार स्वागत एवं सत्कार किया संगठन द्वारा पहली बार मंच पर महिला मंडल की पदाधिकारियों को स्थान देकर उनका अतिथियों द्वारा स्वागत कर नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देना वाला कदम बताया जिसकी उपस्थित समाज जनों ने प्रशसा की इस कार्यक्रम  नीमच के ग्रामीण अंचलों से पदाधिकारियों समाज जनों ने अपनी धमाकेदार उपस्थिति दर्ज करके  सफल बनाया  संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शंभुप्रसाद शर्मा ने संगठन के पदाधिकारियों कार्यकर्ता को बधाई दी। संचालन जिला प्रवक्ता शशिकांत दुबे ने किया एवं आभार मंदिर समिति नीमच सिटी के अध्यक्ष जगदीश किन्जा ने व्यक्त किया।