📰 पूरी खबर:
नीमच। सकल ब्राह्मण समाज कल्याण समिति नीमच, सकल ब्राह्मण समाज महिला प्रकोष्ठ एवं परशुराम मंदिर समिति नीमच के तत्वावधान में दो दिवसीय आयोजन 18 एवं 19 अप्रेल रखा गया है।जिसके अंतर्गत शनिवार 18 अप्रेल को प्रातः 9 बजे से रांगोली प्रतियोगिता, एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन परशुराम मंदिर एलआईसी चौराहा नीमच पर किया जाएगा।
इसी दिन सायं 4 बजे से टाउन हॉल नीमच पर महिलाओं एवं बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जावेगी जिसमें मुख्य अतिथिगण द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जावेगा।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में संस्कृत श्लोक, मंत्र पाठ, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता एवं एकल तथा युगल नृत्य समूह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है।
19 अप्रेल को अक्षय तृतीया को परशुराम जन्मोत्सव को प्रातः 5 बजे भगवान परशुराम का अभिषेक व आरती के पश्चात पुरस्कार वितरण सांस्कृतिक कार्यक्रमों के और सायं 5 बजे महाआरती के पश्चात भव्य शोभायात्रा परशुराम मंदिर से निकलकर अजमीढ़ चौराहा, जैन भवन चौराहा, पुस्तक बाजार, जाजू भवन, बावड़ी वाले बालाजी, ज्ञानमंदिर महाविद्यालय से होते हुए गांधी वाटिका स्थित रतनदेवी मांगलिक भवन पहुंचेगी। जहां महा प्रसादी के साथ आयोजन का समापन होगा।
उक्त जानकारी सकल ब्राह्मण समाज कल्याण समिति अध्यक्ष दिलीप शर्मा एडवोकेट ,सचिव विजय तिवारी , कोषाध्यक्ष संजय व्यास, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मधु चतुर्वेदी, सचिव ज्योति शर्मा ,कोषाध्यक्ष संध्या व्यास एवं मंदिर निर्माण समिति अध्यक्ष योगेश पन्त,सचिव मनोज शर्मा(एड.), कोषाध्यक्ष महेंद्र त्रिवेदी द्वारा दी गई।