📰 पूरी खबर:

नीमच। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने बुधवार को रतनगढ़ क्षेत्र के भ्रमण के दौरान ग्राम जेतपुरा में 33 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन नवीन अमृत सरोवर के कार्य का मौके पर निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं निर्माण स्थल की उपयुक्तता का जायजा लिया तथा निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।संबंधित उपयंत्री ने अवगत कराया कि जेतपुरा का यह अमृत सरोवर 33 लाख रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। अमृत सरोवर की लंबाई 300 मीटर और ऊंचाई 6 मीटर है। इस सरोवर का निर्माण कार्य 30 जून तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इस अमृत सरोवर में लगभग 20,000 घन मीटर जल संग्रहित हो सकेगाजिससे आसपास के गांवों में जल स्तर बढ़ेगा और ग्रामीणों को सिंचाई के लिए भी पानी उपलब्ध हो सकेगा।

      इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णवएसडीएम श्रीमती प्रीति संघवीग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री श्री बी.एल. कतीजासहायक यंत्री श्री महादेव प्रसाद कौशल व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।