📰 पूरी खबर:
नीमच (निप्र)।१५ अप्रैल २०२६ को अग्रवाल समाज के अंतर्गत अग्र शिखा महिला क्लब छावनी नीमच द्वारा शीतल जल सेवा (प्याऊ) का शुभारंभ समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अग्रवाल समाज सचिव अशोक मंगल, जितेंद्र गर्ग की विशेष उपस्थिति में जल सेवा प्याऊ का शुभारंभ किया। सुबह १० बजे सब्जी मंडी शारदा मंदिर के पास यह आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला क्लब की सभी सदस्य अंगुरबाला अग्रवाल, पिंकी गर्ग, डॉ मनीष अग्रवाल, स्वाति गर्ग, सुरभि सिहल, पार्वती सिंहल, सुमन गोयल, आरती गर्ग, रिद्धिमा ऐरन, नेहा अग्रवाल, सविता अग्रवाल, मंजू जिंदल, प्रिया गोयल, ज्योति धडेती, ललित अग्रवाल, किरण अग्रवाल, विभा अग्रवाल, अनीता अग्रवाल सहित कई गणमान्यजन उपस्थित थे।