📰 पूरी खबर:

नीमच। भारत रत्‍न बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्‍बेडकर ने अपना सम्‍पूर्ण जीवनपढ़ाईज्ञान प्राप्तिसमानताभाईचारे और मानवता के लिए समर्पित किया है। डॉ.अम्‍बेडकर का प्रकाशवान जीवन दर्शाता हैकि वे विद्वान और कर्मशील व्‍यक्तित्‍व के धनी थे। डॉ.अम्‍बेडकर के विचार और कार्य हमारे समाज में आर्थिक एवं सामाजिक समस्‍याओं का समाधान करने में हमारा मार्गदर्शन कर सकते है। उक्‍त विचार पूर्व मंत्री एवं जावद क्षेत्र के विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने डॉ.भीमराव अम्‍बेडकर जयंती पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जिला स्‍तरीय डॉ.अम्‍बेडकर जयंती समारोह सह हितलाभ वितरण सम्‍मेलन को मुख्‍य अतिथि के रूप में सम्‍बोधित करते हुए व्‍यक्‍त किए। इस मौके पर नीमच विधायक श्री दिलीप सिह परिहारश्री वंदना खण्‍डेलवालकलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्राजिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णवभी विशेष रूप से मंचासीन थे।

      विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने कहाकि नीमच में डॉ.अम्‍बेडकर की प्रतिमा स्‍थापित है।सिंगोली में भी उनकी प्रतिमा स्‍थापित की गई है और रतनगढ में भी डॉ.अम्‍बेडकर की प्रतिमा स्‍थापित करने की प्रक्रिया जारी है। उन्‍होने कहाकि प्रदेश सरकार प्रति व्‍यक्ति आय बढ़ाने का हर संभव प्रयास कर रही है।

    विधायक श्री दिलीप सिह परिहार ने अपने उदबोधन में कहा कि डॉ.भीमराम अम्‍बेकर ने अर्थशास्‍त्र राजनीतिकानून दर्शनसमाजशास्‍त्र का अच्‍छा ज्ञान प्राप्‍त किया। म.प्र.की धरती महू से निकल कर उन्‍होने विदेशो में पढ़ाई की और अपना जीवन समाज की भलाई के कार्य में लगाया। डॉ.अम्‍बेडकर द्वारा रचित संविधान से ही हमे मौलिक अधिकार एवं कर्तव्‍य मिले है।

    विधायक श्री परिहार ने कहा, कि नीमच में 5 करोड़ की लागत से नवीन छात्रावास मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा स्‍वीकृत किया गया है। उन्‍होने कहाकि अ.जा.वर्ग के विद्यार्थियोंयुवाओं के लिए सरकार ने अनेको योजनाए संचालित की है। सबका साथसबका विश्‍वाससबका प्रयास और सबका विकास के मूलमंत्र के आधार पर सरकार सभी वर्गो के कल्‍याण के लिए कार्य कर रही है।

      इस अवसर पर विधायक श्री सखलेचाश्री परिहार एवं अतिथियों ने डॉ.भीमराव अम्‍बेडकर स्‍वरोजगार योजनाश्री बिरसामुण्‍डा स्‍वरोजगार योजनाडॉ.भीमराव अम्‍बेडकर कामधेनु योजनासंत रविदास स्‍वरोजगार योजना के तहत 8 हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित कर लाभांवित किया। समारोह में सांदिपनी विद्यालय नीमच के छात्र-छात्राओं ने डॉ.भीमराव अम्‍बेडकर के बाल जीवन पर आधारित नृत्‍यनाटिकाप्रस्‍तुत कीजिसे उपस्थित जनों ने सराहा। महाविद्यालयीन छात्रावास नीमच की छात्राओं ने भी प्रसतुति दी। सांस्‍कृतिक प्रस्‍तुति के लिए भी दलों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गये। कार्यक्रम का संचालन श्री अरूण सोलंकी ने किया तथा अंत में जिला संयोजक श्री राकेश राठौर ने आभार माना।

    इस मौके पर श्री रवि गोयलश्री रतनलाल मालावतश्री हेमन्‍त हरित एवं जनप्रतिनिधएडीएम श्री बी.एस.कलेशएसडीएम श्री संजीव साहू सहित विभिन्‍न विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्‍या में नागरिकगण व स्‍कूली छात्र-छात्राए उपस्थित थे।