📰 पूरी खबर:

उदयपुर.नोएडा और उदयपुर के बीच शुरू हुई नई सीधी हवाई सेवा में गुरुवार को महज एक यात्री ने सफर किया। कम यात्रीभार के बावजूद विमानन कंपनी ने फ्लाइट रद्द नहीं की और विमान उस एक यात्री को लेकर महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पहुंचा। इसकी तस्वीर अब खासी चर्चा में है।

डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर पहुंची इंडिगो की फ्लाइट 6E 7631 ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दोपहर 1:34 बजे उड़ान भरी और दोपहर 2:58 बजे उदयपुर में लैंड किया। फ्लाइट का निर्धारित आगमन समय दोपहर 3:10 बजे था, यानी विमान 12 मिनट पहले पहुंच गया।

इंडिगो ने 25 अक्टूबर से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उदयपुर के लिए सीधी दैनिक उड़ान शुरू की है। फ्लाइट 6E 7631 नोएडा से उदयपुर और 6E 7632 उदयपुर से नोएडा के लिए चलती है। इससे उदयपुर के यात्रियों को दिल्ली-एनसीआर पहुंचने का एक और सीधा विकल्प मिला है।