📰 पूरी खबर:
उदयपुर.उदयपुर के ऋषभदेव थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-48 पर ट्रेलर से भिड़ंत के बाद दमकल में आग लग गई। हादसे में 2 फायरमैन जिंदा जल गए। दमकल और ट्रेलर का ड्राइवर गंभीर घायल हैं।
“एक्सीडेंट रविवार सुबह 11 बजे माकडजपा गांव के पास हुआ। हादसा इतना भीषण था कि दोनों फायरमैन की हड्डी तक जल गईं। नेशनल हाईवे पर करीब एक घंटे तक एक किलोमीटर लंबा जाम रहा
“थानाधिकारी ने बताया कि भिड़ंत के कारण फायर ट्रक का केबिन बुरी तरह पिचक गया था। उसमें लगी आग के कारण ड्राइवर सहित तीन लोग अंदर ही फंस गए थे।