📰 पूरी खबर:
नीमच। अटल जी के सड़क व नदियों को जोड़ने के सपनों को प्रधानमंत्री मोदी जी व मुख्यमंत्री मोहन जी यादव साकार कर रहे हैं, जिसका उदाहरण यह अटल सेतु का निर्माण है, भाजपा जोड़ने का काम करती है और इसीलिए आज देश में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है और देश व प्रदेश के साथ ही नीमच भी विकास के पद पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
यह बात सांसद श्री सुधीर गुप्ता ने मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस रविवार 1 नवंबर को नीमच के वार्ड क्रमांक 14 स्थित प्राइवेट बस स्टैंड पर नवीन पुलिया अटल सेतु का लोकार्पण करते हुए कही। इस अवसर पर अतिथि के रूप में
सांसद श्री गुप्ता के साथ ही विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार , नपाध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा , भाजपा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री पवन पाटीदार , भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल , भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री दारासिंह यादव श्री मोहन सिंह राणवत, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया, नपा उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना करण सिंह परमाल , नपा सभापति श्री मनोहर मोटवानी , श्रीमती छाया जायसवाल , वरिष्ठ भाजपा नेता श्री संतोष चोपड़ा, श्री नीलेश पाटीदार,श्री सुनील कटारिया,श्री आदित्य मालू, श्रीमती हेमलता धाकड़ , पार्षद श्रीमती किरण शर्मा , श्री धनसीह केथवास, श्री अशोक जोशी, श्री दुर्गेश शर्मा, श्री अनिल माली आदि भी मंचासीन थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथिगणों ने मां सरस्वती की तस्वीर पर दीप प्रज्जव लन व माल्यार्पण से किया।
संकल्प से होता है विकास- श्री परिहार- इस अवसर पर विधायक श्री दिलीप सीह परिहार ने अपने उद्बोधन में कहा कि विकास वही करते हैं जिनके पास संकल्प होता है, हमने जनता से जो वादे किए थे उन्हें पूरे संकल्प के साथ पूरा कर संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र में विकास की नई इबादत लिख रहे हैं।
विकास कार्यो ने बदली नीमच की तस्वीर-- श्रीमती चोपड़ा-- इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति चोपड़ा ने कहा कि नगर पालिका बगैर भेदभाव के शहर में विकास कार्य कर रही है, शहर का कोई भी हिस्सा ऐसा नहीं है जहां विकास कार्य नहीं हुए हो, चोड़ी सड़के, डामरीकरण, नाली निर्माण, सीसी रोड बगीचों का कायाकल्प, पुलिया निर्माण सहित अरबो के विकास कार्य शहर विकास की कहानी कह रहे हैं और इन विकास कार्यों से शहर बदला बदला नजर आने लगा है। आज 01 करोड़ 79 लाख की लागत से मात्र 6 माह के अंदर अटल सेतु का निर्माण पूरा कर जनता को समर्पित करना कार्य के प्रति जवाबदेही को प्रदर्शित करता है। स्वागत भाषण पार्षद श्रीमती किरण शर्मा ने दिया तथा कार्यक्रम को श्री पवन पाटीदार, श्रीमती वंदना खंडेलवाल, श्री दारा सिंह यादव व लोक निर्माण सभापति श्री मनोहर मोटवानी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन श्री विजय बाफना ने किया एवं आभार श्री दुर्गेश शर्मा ने व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में अतिथिगणों ने फीता खोल कर तथा अनावरण पट्टीका का कपड़ा हटाकर अटल सेतु पुलिया जनता को समर्पित की।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता श्री संतोष चोपडा, पार्षद श्री राकेश किलोरिया ,श्री रामचंद धनगर , श्री मुकेशपोरवाल , श्री हरगोविंद दीवान , श्री योगेश कविश्वर,श्री रूपेंद्र लोक्स,श्री रामा ग्वाला , श्री आलोक सोनी, श्री अरुण प्रजापती , श्री शशि कल्याणी, श्री वीरेंद्र पाटीदार,श्री हुसैन कारपेंटर, एल्डरमैन श्री शंकर बंसल, श्री शांति लाल गुप्ता , श्री बेंस, श्री राजेश अजमेरा, श्री प्रमोद रामावत , श्री जम्मू कुमार जैन , ओम अग्रवाल जल सेवा, श्रीमती मीना जायसवाल , श्री श्याम शर्मा, श्री महिपाल सिंह चौहान,श्री प्रकाश मंडवारिया,श्री वीरेंद्र जायसवाल, श्री सुनील तिवारी,श्री कृष्णा मेहरा,श्री मनोज माहेशवरी,श्री कोकू शर्मा, श्री घनश्याम शर्मा,श्री रमेश लक्षकार, श्री महेंद्र मित्तल, नपा के श्रीमतीअन्नू सोलंकी, श्री प्रवीण परमार,श्री अर्जुन राठौर , श्री अब्दुल नईम सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के निवासी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
स्वागत भाषण --किरण शर्मा, उदबोधन --दारासिंग जी,मोटवानी जी, स्वाति जी, वंदना जी,पवन जी, विधयक जी, सांसद जी
संचालन बाफना जी
सरस्वती जी की तस्वीर पर मलार्पण