📰 पूरी खबर:
भादवामाता.(निप्र) ग्राम-भादवामाता के नागदा परिवार के सदस्य प्रकाशजी नागदा का आकस्मिक निधन हो गया।
वह सुबह अपने घर से कुए पर जाने को निकले ही थे कि अचानक दिल का दौरा पड़ा उसी समय तत्काल उन्हें नीमच हास्पिटल ले जाया गया। परंतु डॉक्टर द्वारा उपचार करते करते उनका देहान्त हो गया।जैसे ही इस दुःखद निधन का समाचार सुनकर क्षैत्र में शोक की लहर फैल गई। स्व.प्रकाशजी नागदा बड़े ही मृदुभाषी व्यक्ति एवं व्यवहार कुशल एवं सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में सदैव अग्रणी भूमिका निभाते थे। 45 वर्षीय प्रकाशजी नागदा अपने परिवार के मुख्य कर्णधार थे। वह अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ के प्रभु के धाम चल दीए।