📰 पूरी खबर:



नीमच।  । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना और शताब्दी वर्ष के अवसर पर शहर में पथ संचलन निकाला गया। जिसमें  पूर्ण गणवेश में अनुशासित कदमताल करते स्वयंसेवकों ने नगर में राष्ट्रभक्ति, संगठन, सामाजिक एकता और राष्ट्रसमर्पण का संदेश दिया।  इस मौके पर महिला समन्वय शाखा द्वारा पथ संचलन में शामिल  स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत  किया।शहर के आंबेडकर मार्ग स्थिति विकास नगर में  महावीर बस्ती शाखा का पथ संचलन निकाला गया। इस मौके पर  महिला समन्वय जिला संयोजिका लक्ष्मी प्रेमाणी, जयश्री चौबे, सपना लालवानी, सरिता कश्यप, पुष्पा जैन, सुमन शर्मा, मुद्रा प्रेमाणी सहित कई महिलाएं उपस्थित थी।